sponsor

शनिवार, 8 सितंबर 2012

प्रदेश में अगली सरकार बिजली के भरोसे



कमिश्नर.कलेक्टर कान्फ्रेंस
भोपाल। प्रदेश में अगली बार भाजपा की सरकार बनाने में बिजली मुख्य भूमिका अदा कर सकती है।इसलिए मुख्यमं़त्री शिवराजसिंह चैहान ने बिजली विभाग के अफसरों से कहा है कि आगे प्रदेश के विकास की बडी जिम्मेदारी अब बिजली विभाग पर ही है। ज्ञात हो कि प्रदेश की भाजपा नीत सरकार ने वर्ष 2013 में सबको चैबीस घंटे बिजली देने का वायदा किया था। भरपूर बारिश के कारण तमाम जलाशय लबालब होने से वह बिजली उत्पादन बढने के मामले में पूरी तरह आशान्वित है लेकिन प्रदेश में मुख्य समस्या बिजली वितरण को लेकर है। बिजली महकमे ने इस मामले में जिम्मेदारी व गंभीरता से काम नहीं किया तो भरपूर बिजली उत्पादन होने पर भी राज्य सरकार अपना वायदा पूरा करने की स्थिति में नहीं होगी। ऐसे में सरकार ने बिजली कंपनियों को अभी से ताकीद करना शुरु कर दिया है कि वे अपने रवैए व कामकाज में सुधार ले आएं। क्योंकि छात्र,किसान, उद्योग धंधे तब ही खुश रह सकते हैं जब बिजली हो।  बिना बिजली के बिल नहीं आने चाहिए।   इसी सिलसिले में आज यहां आयोजित कलेक्टर.कमिशनर कांफ्रेस में मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने खराब विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य को लोक सेवा प्रदाय गारंटी कानून की परिधि में लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा है कि खराब ट्रांसफार्मर की मोबाइल से एसएमएस द्वारा सूचना देने की प्रणाली में फोन पर भी शिकायत पंजीबद्ध करने की व्यवस्था शामिल की जाये। श्री चौहान ने कलेक्टरों को निर्देश दिये हैं कि बिजली के कार्यों को प्राथमिकता में शामिल करें। श्री चौहान आज यहाँ ऊर्जा विभाग की समीक्षा कर रहे थे। कमिश्नर.कलेक्टर कांफ्रेंस के दौरान हुई समीक्षा में श्री चौहान ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के विकास की बड़ी जिम्मेदारी विद्युत विभाग पर है। उद्योग.धंधे, शिक्षा,कृषि और खुशहाल.जीवन आदि सभी के लिये विद्युत की बेहतर आपूर्ति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विभाग के कार्य गुणवत्ता पूर्ण हों और जन.प्रतिनिधि, अधिकारी इस कार्य की निगरानी करें। इसके साथ ही वे विभाग के कार्यों में आने वाली बाधाओं और व्यवहारिक समस्याओं के समाधान में भी सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था में सुधार विद्युत कर्मियों के साथ सभी का संयुक्त दायित्व है।ऊर्जा सचिव  मोहम्मद सुलेमान ने प्रस्तुतीकरण द्वारा विभाग की संरचनाए समस्याएँ, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य के लक्ष्यों की जानकारी दी।

ads

Entri Populer