हैदराबाद। आंख मारने के बाद अंखियों से गोली मारने वाली इंटरनेट संसेशन बन चुकी को शोहरत के साथ मुसीबत भी मिल गई है। प्रिया प्रकाश वारियर खिलाफ हैदराबाद में एक शख्स ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवा दी है। यह शिकायत एक मुस्लिम युवक ने प्रिया के एक गाने को लेकर दर्ज करवाई है।
'पैगंबर मोहम्मद का अपमान'
खबरों के अनुसार युवक ने आरोप लगाया है कि ओरु उदार लव फिल्म का गाना 'मनिक्या मलारया पूवी' पैगंबर मोहम्मद का अपमान करता है।
युवक ने इसे लेकर प्रिया और गाने के निर्माताओ ंके खिलाफ शिकायत की है। उसका दावा है कि गाने का अंग्रेजी में अनुवाद करने पर यह पैगंबर का अपमान करता है।
यह भी पढ़ें-- Social Media: कजरारे नैनों वाली प्रिया कैसे बनीं ‘नेशनल क्रश ऑफ इंडिया’
click on -- http://janprachar.com/news/2018/02/social-media-and-14-feb.html
मालूम हो कि यह वही फिल्म है जिसकी वीडियो क्लिप्स में प्रिया नजर आ रही हैं और सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें