शरीर का अधिक वजन भी बीमारियों को आमंत्रण देता है। इसके चलते चिकित्सक व्यक्ति की हाइट के मान से (प्रति फुट औसतन 5किग्रा ) वजन कायम रखनेे की सलाह देते हैं। इससे अधिक वजन चिंता का विषय बन जाता है। वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज से लेकर अनेक उपाय अपनाए जाते हैं,लेकिन इन पांच नट्स का उपयोग यदि आप नियमित रुप से सीमित मात्रा में करें तो बढे हुए वजन को कम किया जा सकता है। यह नुस्खा महंगा भी नहीं है। अधिकतम 5 सौ रुपए महीना ।
पिस्ता. वजन करने में बहुत मददगार होता है क्योंकि एक पिस्ते में चार से भी कम कैलोरी होती है। इससे ब्लड क्लॉटिंग की आशंका कम हो जाती हैए जो हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। वहीं इसमें विटामिन ई भी होता हैए जो शरीर को मजबूती देता है। एक दिन में तीन से चार पिस्तों को अपने भोजन में शामिल करें।
बादाम. दूसरे नट्स के मुकाबले बादाम में सबसे ज्यादा फाइबर होता है। इसके एक औंस में लगभग तीन ग्राम के करीब फाइबर होता है। यही नहींए यह भी विटामिन ई से भरपूर होता हैए जो कि एक शाक्तिशाली ऐंटी.ऑक्सीडेंट है। बादाम से वजन भी घटाया जा सकता है। एक रिसर्च के अनुसारए वजन कम करने वाले लोग अगर अपनी डाइट में बादाम शामिल करते हैं तो उनका वजन जल्दी घटता है। इसके अलावा ये ब्लड शुगर को कंट्रोल में भी कारगर है। एक दिन में आठ से दस भीगे हुए बादाम खाए जा सकते हैं।
अखरोट. अखरोट भी ऐंटी.ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ये कोशिकाओं को नुकसान होनेए हार्ट संबंधी बीमारियांए कैंसरए जल्दी बुढ़ापा आ जाना जैसी समस्याओं से दूर रखता है। इसमें हेल्दी अनसैचुरेटिड फैट होते हैं। एक से दो अखरोट रेग्युलर मील में खाए जा सकते हैं।
मूंगफली. मूंगफली विटामिन ईए फोलेट और मैग्नीज का बड़ा सोर्स है। ये दिल की बीमारियों से भी दूर रखता है। लेकिन सही मात्रा में खाना जरूरी है। दिन में आठ से दस मूंगफली खाई जा सकती हैं। उबली हुई सब्जियों के साथ भुनी हुई मूंगफली खाना एक अच्छा ऑप्शन है।
ये एनीमिया से बचाता है। वहींए जिंक इम्यून सिस्टम मजबूत करता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार अपने रूटीन में कम से कम चार से पांच काजू जरूर शामिल करने चाहिए।
तो ये वो 5 नट्स जिनका रोजाना सेवन करने से आप 10 दिन के अंदर अपना वजन घटा सकते हैं।




0 comments:
एक टिप्पणी भेजें