sponsor

बुधवार, 24 जनवरी 2018

नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ में चार जवान शहीद

नारायणपुर, रायपुर । अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ में चार जवान शहीद हो गए हैं। इसमें दो एसआई और दो आरक्षक बताए जा रहे हैं। करीब 7 जवान घायल भी हुए हैं। शहीद जवान डीआरजी के सदस्‍य बताए गए हैं।मुठभेड़ के दौरान कुछ नक्‍सलियों के मारे जाने की भी जानकारी मिल रही है। डीआईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है। घायल जवानों को रायपुर लाया गया है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षाबल सर्चिंग अभियान पर थे। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत है।

एंबुश में फंस गई थी जवानों की अंतिम टुकड़ी 
इससे पहले मुठभेड़ में 11 जवानों के घायल होने की प्रारंभिक जानकारी मिली थी। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई गई थी। माओवादियों के दुर्गम इलाके में पुलिस सर्चिंग ऑपरेशन पर थी तभी यह मुठभेड़ हुई।

ग्रामीण भी कर रहे थे फायरिंग
करीब 60 जवान सर्चिंग पर निकले थे। नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ सुबह से चल रही थी। नक्‍सलियों ने मौका मिलने पर सुरक्षाबलों को घेरकर गोलियां बरसाई। क्षेत्र के लोगों के अनुसार गोलियों की आवाज काफी दूर तक सुनी गई।दुर्गम इलाके में नेटवर्क नहीं होने से सही सूचना मिलने में विलंब हो रहा है। सर्चिंग को देखते हुए नक्‍सलियों ने क्षेत्र में एंबुश लगाया था।

इरपानार इलाके में मुठभेड़

बताया जाता है कि यह मुठभेड़ इरपानार इलाके में हुई। यह अबूझमाड़ क्षेत्र में आता है। यह थोड़ाई से 15 किलोमीटर दूर है। घायल जवान एसटीएफ अौर डीएफ के सदस्‍य बताए गए हैं। 

घायलों में संजय पटेल आरक्षक, घसिया राम आरक्षक, आर मोहित आरक्षक, संतोष कुमार दुग्‍गा आरक्षक, बृजेश कुमार आरक्षक, नंदकुमार लकड़ा आरक्षक, रोहित बेसरा आरक्षक, जागेंद्र उइके आरक्षक और गोवर्धन कुंजाम आरक्षक शामिल हैं। एसआई विनोद कौशिक और एसआई मूलचंद कंवर शहीद हुए हैं। हमले में आरक्षक देवनाथ पुजारी व रायसिंह मरकाम शहीद हुए हैं।

शहीदों के शवों को लाने के लिए जगदलपुर से हेलीकाप्टर भेजा गया । इस घटना के तत्काल बाद आईजी विवेकानंद नारायणपुर पहुंचे गये हैं वहीं डीआईजी कांकेर रतनलाल डांगी भी नारायणपुर के लिए निकल गये हैं।

ads

Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 9:09 am Kategori:

Entri Populer