पुस्तक प्रकाशित करेगी
नागरिक कल्याण समिति
नागरिक कल्याण समिति अपनी स्थापना के 42 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अपनी उपलब्धियों पर आधारित एक पुस्तक का प्रकाशन करेगी। इसका नाम होगा, "समृद्ध नागरिक कल्याण समिति"। समिति के संयोजक 69 वर्षीय श्री चंद्रमोहन अग्रवाल ने कहा कि जनकल्याण कार्यो के इरादे से समिति का गठन 21 जुलाई 1973 को किया गया था। समिति इस साल अपनी 43वीं वर्षगांठ मना रही है। इसी तारतम्य में उक्त पुस्तक प्रकाशन का निर्णय लिया गया। इसमें समिति के उदभव,विकास एवं इससे जुडे लोगो की संघर्ष गाथा व परिणामों की सचित्र तिस्तृत व्याख्या होगी। इसमें भोपाल में नर्मदा परियोजना की मांग पूरी होना प्रमुख उपलब्धि होगी। समिति संयोजक ने कहा कि इसी के साथ समिति की गतिविधियों को एक निशिचत अवधि के लिए विराम दिया जाएगा,लेकिन इस दौरान जनकल्याण कार्य एवं मुद्दों को लेकर विचारमंथन का सिलसिला जारी रहेगा।
सादर प्रकाशनार्थ
प्रति श्रीमान संपादक महो. चंद्रमोहन अग्रवाल
दैनिक ................. संयोजक
रविवार, 12 जुलाई 2015
पुस्तक प्रकाशित करेगी नागरिक कल्याण समिति
Lainnya dari भोपाल समाचार
Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 5:54 am Kategori: भोपाल समाचार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें