sponsor

शुक्रवार, 23 जनवरी 2015

अधिकाधिक मतदान की अपील


नागरिक कल्याण समिति के संयोजक श्री चंद्रमोहन अग्रवाल ने प्रदेश के चारों प्रमुख महानगरों में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदाताओं से अधिकाधिक मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा,कि प्रदेश के मतदाताओं ने मतदान को लेकर जिस तरह का उत्साह पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव के दौरान दिखाया। उसकी सर्वत्र प्रशंसा हुई। उन्होेंने कहा,कि नगरीय निकाय भी संबंधित शहर के विकास में अहम भूमिका अदा करते हैं। इसलिए यह आवश्यक है,कि इनमें बनने वाली परिषद भी ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं द्वारा चुनी गई हो ताकि निकायों को मजबूत व स्थायी परिषद मिले। विकास व लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अधिकाधिक मतदान आवश्यक है।

ads

Entri Populer