sponsor

शुक्रवार, 23 जनवरी 2015

श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी नर्मदा जयंती


 नागरिक कल्याण समिति के तत्वावधान में नर्मदा जयंती आगामी 26 जनवरी को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस मौके पर समिति की ओर से बड़ी झील किनारे शीतलदास की बगिया स्थित मां नर्मदा के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना,अभिषेक,कन्या भोज एवं झील में दीपदान किया जाएगा। समिति के संयोजक श्री चंद्रमोहन अग्रवाल ने सभी नागरिकों एवं नगरीय निकाय का चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ उठाने की अपील की है। श्री अग्रवाल ने शासन -प्रशासन से आग्रह किया,कि वह नर्मदा जयंती के अवसर पर नर्मदा जलपरियोजना का लाभ शहर के प्रत्येक नागरिक को शीघ्र मुहैया कराने का संकल्प ले व इस पर अमल भी करे। उन्होंने कहा,कि शहर की एक बड़ी आबादी अब भी नर्मदा जल से वंचित है।

ads

Entri Populer