सोमवार, 15 अप्रैल, 2013
फिल्म अभिनेता क्लिक करेंसंजय दत्त ने क्लिक करेंसुप्रीम कोर्ट से जेल की सजा पर अमल किए जाने के लिए और समय की मांग की है. उनकी याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी.
साल क्लिक करें1993 के सीरियल बम विस्फ़ोट से जुड़े अवैध हथियार रखने के मामले में संजय दत्त को पांच साल की सज़ा हुई है,जिनमें से डेढ़ साल वह जेल में काट चुके हैं.
सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार उन्हें 18 अप्रैल तक जेल जाना है.
पिछले महीने एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने भावुक होकर कहा था कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ़ अपील नहीं करेंगे.
संजय दत्त की कई फ़िल्मों की शूटिंग अभी जारी है. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार फ़िल्म इंडस्ट्री के 70 से 100 करोड़ रुपये संजय दत्त से जुड़े प्रोजेक्ट्स में लगे हुए हैं.
संजय दत्त को ये सज़ा अवैध हथियार रखने के मामले मं सज़ा हुई है लेकिन उन्हें आतंकवाद और षड़यंत्र जैसे गंभीर आरोपों से बरी किया जा चुका है.
संजय दत्त बार-बार कहते रहे हैं कि वह बम विस्फोट के योजना के बारे में नहीं जानते थे और उन्होंने मुंबई के सांप्रदायिक दंगों को देखते हुए अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हथियार लिए थे.


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें