sponsor

मंगलवार, 5 मार्च 2013

विवाद की वजह मेरी कुंडली: राजा भैया

उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित और विवादास्पद नेता रघुराज प्रताप सिंह जब से राजनीति में आए हैं, विवादों में घिरे रहते हैं. इस बार वे अपने निर्वाचन क्षेत्र कुंडा में एक पुलिस अधिकारी जिया उल हक की हत्या के बाद विवादों में आ गए हैं.
मृत अधिकारी की पत्नी परवीन आजाद ने उन्हें अपने पति की हत्या के लिए षड़यंत्र का आरोप लगाया है. जबकि राजा भैया का कहना है कि इस मामले में उनका कोई हाथ नही है और दिवंगत पुलिस अधिकारी से उनकी कोई रंजिश नही थी.
राजा भैया का कहना है कि इसके बावजूद उन्होंने त्यागपत्र दिया ताकि सरकार पर कोई आंच न आए.
बीबीसी संवाददाता रामदत्त त्रिपाठी से बातचीत में उन्होंने कहा कि शायद उनकी जन्म कुंडली में ही कुछ ऐसा है जिसकी वजह से वे कई बार अकारण विवाद में आ जाते हैं

ads

Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 8:58 am Kategori:

Entri Populer