राजस्थान: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बुधवार को राजस्थान विधानसभा में बजट 2013-14 पेश किया गया। इस बजट में मुख्यमंत्री द्वारा लोगों को रिझाने की पूरी कोशिश की गई है।
राज्य में मुख्यमंत्री गहलोत ने अंतरजातीय विवाह पर प्रोत्साहन दिया है और प्रोत्साहन राशि को पचास हजार से बढ़ा कर पांच लाख कर दिया गया है। खास तौर पर ऊंची जाति और निचली जातियों के बीच विवाह को यह प्रोत्साहन राशि दी जाएंगी।
मुख्यमंत्री द्वारा जयपुर में एक मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की गई है। इसके अलावा 15 अन्य जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाए जाने का प्रस्ताव रखा है।
मुख्यमंत्री ने राज्य में पहले से चल रही निशुल्क दवा योजना का दायरा बढ़ाया है और मुफ्त मिलने वाली दवाओं की संख्या 400 से बढाकर 600 कर दी गई है। बजट में निशुल्क दवा योजना के साथ-साथ अब मुफ्त जांच योजना की भी घोषणा की गई है।
राजस्थान में कर्मचारी लंबे समय से छठे वेतनमान का लाभ 2006 से न दिए जाने से नाराज चल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को राहत देते हुए कृष्णा भटनाकर समिति की सिफारिशों को 1 जुलाई 2013 से लागू करने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने बजट में तंबाकू उत्पादों को मंहगा करते हुए उन पर कर की दर को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत कर दिया है।
इसके साथ साथ मसालों के उपर लगने वाले कर को हटाया गया है। जिससे मसालों का कीमत में कमी आएगी। स्टील लैस स्टील के वायर की कीमत को कम करते हुए इन पर कर की दर 14 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया गया है।
मुख्यमंत्री ने करीब 1 लाख 50 हजार पदों की भर्ती विभिन्न विभागों में करने की घोषणा की है और राज्य में पांच नई तहसीलों का ऐलान किया है। इसके साथ-साथ आठ उप तहसीलो में क्रमोन्नत करने करने की घोषणा की गई है।
गहलोत ने इस वजट में गरीबों को लुभाने की पूरी कोशिश करते हुए बीपीएल परिवारों को एक रुपए प्रति किलो के हिसाब से गेंहू और 10 रुपए प्रति किलो के हिसाब से चीनी देने की घोषणा की है। पहले चीनी के दाम 15 रुपए प्रति किलो थे।
सरकारी राशन की दुकानों से एपीएल परिवारों को 5 रुपए प्रति किलो पर आटा मिल सकेगा। पहले आटा 10 रुपए प्रति किलो की कीमत से मिलता था।
बुधवार, 6 मार्च 2013
अंतरजातीय विवाह कराओ पांच लाख पाओ
Lainnya dari
Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 9:51 am Kategori:
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Entri Populer
-
नई दिल्ली । दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को नपुंसक बनाने यानि बधिया करने संबंधी कांग्रेस के प्रस्ताव के बाद इस मामले में नई बहस शुरु हो गई ह...
-
Stockholm: A cleaner stole an empty commuter train from a depot on Tuesday and drove it to a suburb of Stockholm where it derailed and sl...
-
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। मातोश्री के बाहर आकर डॉक्टरों ने बताया कि बाल ठाकरे क...
-
राजकुमार अवस्थी , भोपाल/ सरकार द्वारा देह व्यापार के कारोबार में लिप्त समाजों के उत्थानों के लिए करोड़ों की राशि हर वर्ष खर्च की जाती है, ल...
-
भोपाल।राज्य शासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सरकारी कार्यक्रम के अलावा निजी संस्था, संगठन (एन.जी.ओ.) या व्यक्तियों द्वारा आयोजित समारोह ...
-
नई दिल्ली15 april 2013। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बीजेपी और जेडीयू में खटास बढ़ती ही जा रही है। बीजेपी ने साफ किया...
-
भोपाल। गोंड भारत की एक प्रमुख जनजाति हैं। ये भारत के कटि प्रदेश - विंध्य-पर्वत, सतपुड़ा पठार, छत्तीसगढ़ के समीप मैदान में दक्षिण तथा दक्...
-
शुक्रवार, 4 जनवरी, पाकिस्तान से मिल रही खबरों के अनुसार मियाँदाद दिल्ली में होने वाले मैच को देखने के लिए अब नहीं आएंगे. ...
-
नई दिल्ली। साकेत कोर्ट में दिल्ली गैंगरेप मामले की सुनवाई अब दस जनवरी को होगी। सोमवार को इस मामले में सभी आरोपियों को चार्जशीट भी उपलब्ध क...
-
सोमवार, 4 मार्च, 2013 पूर्वी उत्तरप्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के टांडा शहर में अनियंत्रित भीड़ ने रविवार को आधी रात के दौरान अल्पसंख्य...


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें