sponsor

सोमवार, 4 मार्च 2013

'विक्‍की डोनर' के घर मिली नौकर की सड़ी गली लाश,

मुंबई. फिल्मी सितारों के सितारे गर्दिश में लग रहे हैं। फिल्‍म की कहानी लिखने वाले ने किया मर्डर, हीरो मानव तस्‍करी के आरोप में अरेस्‍ट हुआ है तो विक्‍की डोनर फिल्‍म से चर्चा में आए बॉलीवुड अभिनेता आयुष्‍मान भी एक मुसीबत में फंस गए हैं। मुंबई स्थित उनके घर में उनके नौकर की लाश मिली है। पुलिस के अनुसार, 27 साल के नौकर शिव प्रसाद ने खुदकुशी की है। पुलिस ने शिव प्रसाद का शव आयुष्‍मान के गोरेगांव स्थित घर से शनिवार शाम को बरामद किया, जो पूरी तरह से सड़ चुकी थी। पुलिस को नौकर का शव पंखे से लटका मिला।
हालांकि, पुलिस अन्‍य पहलुओं से भी पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस मान रही है कि शिव प्रसाद ने कुछ दिनों पहले ही खुदकुशी की थी। पुलिस के मुताबिक शिव प्रसाद करीब 10 सालों से आयुष्मान के घर में नौकरी कर रहा था और उसकी खुदकुशी करने की कोई भी वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
आयुष्‍मान ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। 17 फरवरी से आयुष्मान और उनकी पत्नी बाहर हैं। आयुष्मान शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली में हैं, जबकि उनकी पत्नी चंडीगढ़ गई हुई हैं

ads

Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 6:38 am Kategori:

Entri Populer