जयपुरSaturday, March 09, 2013, : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जियारत करने के लिए एक दिन की निजी यात्रा पर शनिवार को जयपुर पहुंचे। जहां वह विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की ओर से आयोजित भोज में शामिल हुए और राजस्थानी व्यंजन परोसा गया। बाद में सलमान खुर्शीद ने कहा पाक प्रधानमंत्री के साथ कोई आधिकारिक वार्ता नहीं हुई।
खुर्शीद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजा परवेज अशरफ एक जायरीन की तरह आए हैं। शिष्टाचार के तहत उन्होंने लंच किया। कूटनीति के विषयों पर चर्चा का वक्त नहीं था। उन्होंने कहा कि यह पाक पीएम की निजी यात्रा है और सियासी बातों का मौका नहीं था।
खुर्शीद ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ आतंकवाद के मामले पर बातचीत नहीं हुई, यह न तो मौका था और न ही मेरे पास पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ आतंकवाद जैसे मुद्दे पर बात करने का अधिकार है।
इससे पहले, जयपुर के रामबाग होटल में मीडिया के समक्ष अशरफ का स्वागत करते हुए खुर्शीद ने कहा कि ख्वाजा चाहते थे, इसलिए आप यहां आए हैं। दोनों करीब एक मिनट तक मीडिया के समक्ष रहे और इसके बाद होटल के भीतर चले गए। उधर, विदेश मंत्रालय के एक अधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नयी दिल्ली का दौरा नहीं कर रहे हैं और जयपुर में कोई ठोस चर्चा प्रस्तावित नहीं है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का यह दौरा उस वक्त हो रहा है जब नियंत्रण रेखा पर युद्ध विराम के उल्लंघन को लेकर द्विपक्षीय संबंधों में तल्खी है। इसी साल जनवरी में पाकिस्तानी सैनिकों ने एक भारतीय सैनिक का सिर कलम कर दिया था। इसको लेकर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था।
शनिवार, 9 मार्च 2013
अशरफ के साथ लंच महज शिष्टाचार : सलमान खुर्शीद
Lainnya dari
Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 10:13 am Kategori:
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Entri Populer
-
नई दिल्ली । दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को नपुंसक बनाने यानि बधिया करने संबंधी कांग्रेस के प्रस्ताव के बाद इस मामले में नई बहस शुरु हो गई ह...
-
Stockholm: A cleaner stole an empty commuter train from a depot on Tuesday and drove it to a suburb of Stockholm where it derailed and sl...
-
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। मातोश्री के बाहर आकर डॉक्टरों ने बताया कि बाल ठाकरे क...
-
राजकुमार अवस्थी , भोपाल/ सरकार द्वारा देह व्यापार के कारोबार में लिप्त समाजों के उत्थानों के लिए करोड़ों की राशि हर वर्ष खर्च की जाती है, ल...
-
भोपाल। गोंड भारत की एक प्रमुख जनजाति हैं। ये भारत के कटि प्रदेश - विंध्य-पर्वत, सतपुड़ा पठार, छत्तीसगढ़ के समीप मैदान में दक्षिण तथा दक्...
-
भोपाल।राज्य शासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सरकारी कार्यक्रम के अलावा निजी संस्था, संगठन (एन.जी.ओ.) या व्यक्तियों द्वारा आयोजित समारोह ...
-
नई दिल्ली15 april 2013। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बीजेपी और जेडीयू में खटास बढ़ती ही जा रही है। बीजेपी ने साफ किया...
-
शुक्रवार, 4 जनवरी, पाकिस्तान से मिल रही खबरों के अनुसार मियाँदाद दिल्ली में होने वाले मैच को देखने के लिए अब नहीं आएंगे. ...
-
ईरान ने कहा है कि उसने एक बंदर को अंतरिक्ष भेजने में सफलता प्राप्त की है. ईरानी रक्षा मंत्रालय के अनुसार बंदर को पिशगाम रॉकेट पर 120 किल...
-
नई दिल्ली। साकेत कोर्ट में दिल्ली गैंगरेप मामले की सुनवाई अब दस जनवरी को होगी। सोमवार को इस मामले में सभी आरोपियों को चार्जशीट भी उपलब्ध क...


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें