sponsor

शनिवार, 9 मार्च 2013

हाथ आया रेप केस में 6 साल से फरार पूर्व DGP का बेटा


केरलMar 09, 2013 केरल पुलिस ने दुष्कर्म के अपराधी बिट्टी मोहंती की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। मोहंती पुलिस के एक पूर्व उच्चाधिकारी का बेटा है। वह 2006 में राजस्थान में एक जर्मन महिला के साथ दुष्कर्म का अपराधी है जो बाद में पेरोल पर रिहा हो गया था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एन शंकर रेड्डी ने आईएएनएस को बताया कि राजस्थान पुलिस ने फिंगर प्रिंट के आधार पर गिरफ्तार व्यक्ति के मोहंती होने की पुष्टि की है।
रेड्डी ने कहा कि जहां तक केरल पुलिस के बयान का सवाल है, उसे हमने भेष बदलकर रहने के जुर्म में गिरफ्तार किया क्योंकि उसने असली पहचान छुपा ली थी। हम राजस्थान पुलिस के किसी भी समय आने की उम्मीद कर रहे थे। कन्नूर जिले के पुलिस अधीक्षक राहुल आर.नायर के अनुसार, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (एसबीटी) के मुख्यालय द्वारा अपने प्रोबेशनरी अधिकारी की पहचान को लेकर की गई शिकायत के आधार पर बिट्टी को गिरफ्तार किया गया था और उससे पूछताछ की गई थी।

ads

Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 10:08 am Kategori:

Entri Populer