sponsor

मंगलवार, 5 फ़रवरी 2013

गृह मंत्री के घर के पास बालिका की हत्या क ा मामला: आटो चालक हिरासत में



भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र में गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता के बंगले के पास हुई आठ वर्षीय बच्ची काजल की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आटो चालक को हिरासत में लिया है। उसके पास से खून सने कपड़े बरामद करने में भी पुलिस को सफलता मिली है।  बच्ची की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई थी। यह आशंका जताई जा रही है कि काजल की हत्या इसी आटो चालक ने की। यह भी आशंका है कि हत्या से पूर्व संभवतया बालिका के साथ दुष्कृत्य किया गया। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।  सुरक्षा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील कहे जाने वाले इस स्थान पर हुई इस सनसनी खेज वारदात ने राजधानी पुलिस की कलई खोल दी है। इधर, इस हत्या के विरोध में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता के निवास के समक्ष धरना दिया।
 सूत्रों के मुताबिक, बालिका के चार वर्षीय भाई ने ही पुलिस को बताया कि आखिरी बार उसकी बहिन को एक आटो चालक ले गया था। यह आटो चालक पहले उनके घर के समीप ही रहता था। इस सुरागदेही पर पुलिस ने अहाता रुस्तम खां से एक संदेही आटो चालक को हिरासत में लिया।बताया जाता है,कि आटो चालक के पास से खून सने कपड़े मिलने पर पुलिस का संदेह इस पर गहरा गया है और इससे पूछताछ जारी है।उम्मीद जताई जा रही है कि इस मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।   इधर,  इस मामले को लेकर कांग्रेस ने गृहमंत्री के बंगले के सामने प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकतार्ओं ने गृहमंत्री के बंगले पर प्रदर्शन किया। यहां नेता प्रतिपक्ष ने धरना भी दिया। उन्होंने मध्यप्रदेश में बढ़ते क्राइम को लेकर गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की। उल्लेखनीय है कि सोमवार दोपहर पुलिस ने 45 बंगला स्थित गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता के सरकारी निवास से कुछ दूरी पर आठ वर्षीय काजल की क्षत-विक्षत लाश बरामद की थी। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला कि बच्ची की ज्यादती के बाद पत्थर सिर कुचलकर हत्या की गई है। बच्ची की लाश कुत्तों ने नोंचे ली थी, बच्ची का एक पैर भी गायब था।बच्ची के पिता नरेंद्र धूरिया श्यामला हिल्स स्थित एनआईटीटीटीआर के पास रहते हैं। नरेंद्र अपनी पत्नी सपना के साथ एक सुलभ कांप्लेक्स में काम करता है। रविवार रात काजल अपनी मां सपना के साथ भोपाल मेले घूमने चली गई थी। उसके साथ छोटा भाई चुन्नू भी था। रात को चुन्नू तो मां के पास लौट आया, लेकिन काजल का कुछ पता नहीं चला। रविवार रात परिजनों ने उसकी गुमशुदगी टीटी नगर थाने में दर्ज करा दी थी

ads

Entri Populer