नई दिल्ली//आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय ने अब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए वार्षिक आमदनी की सीमा 60 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी है। इसी तरह निम्न आय वर्ग (एलआईजी) की सीमा को भी बढ़ाकर दो लाख रुपये वार्षिक कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले से 20 लाख लोगों को फायदा होगा।
केंद्रीय आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री अजय माकन ने बुधवार को भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हुडको के पवेलियन के उद्घाटन के अवसर पर यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि मंत्रालय ने गरीबों के लिए बनाए जाने वाले आवासों के आवंटन के लिए आर्थिक सीमा को बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए राज्य सरकारों और बैंकों से संपर्क किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में यह समय सीमा मासिक आय के आधार पर तय की गई थी। उस समय ईडब्ल्यूएस के लिए पांच हजार तथा एलआईजी के लिए पांच हजार से दस हजार रुपये महीना आमदनी की सीमा तय की गई थी। उन्होंने कहा कि लोगों की पिछले सालों में बढ़ी आय तथा महंगाई के मद्देनजर इस सीमा को बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
उन्होंने बताया कि 12वीं पंचवर्षीय योजना के आरंभ में एक अनुमान के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए एक करोड़ 87 लाख सस्ते मकानों की आवश्यकता थी। शहरों में जरूरतमंदों को सस्ते मकान उपलब्ध कराना एक चुनौती है। इसी चुनौती को पूरा करने के मकसद से ईडब्ल्यूएस तथा एलआईजी वर्ग की आय सीमा को पुनर्निर्धारण किया गया है।news from Amar ujala.com with courtsey
बुधवार, 14 नवंबर 2012
अब एक लाख रुपये सालाना कमाने वाले होंगे गरीब
Lainnya dari
Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 11:33 pm Kategori:
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Entri Populer
-
नई दिल्ली । दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को नपुंसक बनाने यानि बधिया करने संबंधी कांग्रेस के प्रस्ताव के बाद इस मामले में नई बहस शुरु हो गई ह...
-
राजकुमार अवस्थी , भोपाल/ सरकार द्वारा देह व्यापार के कारोबार में लिप्त समाजों के उत्थानों के लिए करोड़ों की राशि हर वर्ष खर्च की जाती है, ल...
-
भोपाल। गोंड भारत की एक प्रमुख जनजाति हैं। ये भारत के कटि प्रदेश - विंध्य-पर्वत, सतपुड़ा पठार, छत्तीसगढ़ के समीप मैदान में दक्षिण तथा दक्...
-
Stockholm: A cleaner stole an empty commuter train from a depot on Tuesday and drove it to a suburb of Stockholm where it derailed and sl...
-
लखनऊ/इटावा.उत्तर प्रदेश असेंबली इलेक्शन के पहले समाजवादी पार्टी में चल रहा विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। अखिलेश से अलग मुलायम-शिवपाल ने ...
-
भारत के नामी डिज़ाइनर और चित्रकारों ने कला के माध्यम से यौन हिंसा के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाई 'रेज़िस्ट' नाम की प्रदर्शनी में. अंजोल...
-
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। मातोश्री के बाहर आकर डॉक्टरों ने बताया कि बाल ठाकरे क...
-
रविवार, 3 फ़रवरी, 2013 को 08:17 IST तक के समाचार पाकिस्तान में सेंसर बोर्ड और सिनेमा मालिकों को ऐसी फिल्में पसंद नहीं आती हैं जिनमे...
-
मेष: आज आपका दिन मिश्रित फलदायी होगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है लेकिन सब सही हो जाएगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकत...
-
फर्जी एनकाउंटर का मामला,हाईकोर्ट ने दिए प्रकरण दर्ज करने के आदेश भोपाल। हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने रीवा जोन आईजी गाजीराम मीणा व अन्य ...

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें