बंगलूरू/एजेंसी | Agency, November 15,दिल दहलाने वाली एक घटना में दिल्ली स्थित एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी इंजीनियर पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने मृतका पर चाकू से 11 बार वार किए। घटना सोमवार को बंगलूरू में घटी। आरोपी ने बाद में अपनी कलाई काटकर खुदकुशी की भी कोशिश की लेकिन बच गया। मामूली रूप से जख्मी आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।मृतका रुचि चौधरी बंगलूरू में एक आईटी कंपनी में इंजीनियर थी। यहां पर वह अपने माता-पिता और तीन साल के बेटे के साथ रह रही थी। पुलिस का मानना है कि दंपति के आपसी रिश्ते सही नहीं थे। मृतका ने अपने पति के साथ संयुक्त रूप से लोन का आवेदन करने से मना कर दिया था। इसी से नाराज होकर आरोपी ने रुचि की हत्या कर दी।
दिल्ली स्थित आईटी कंपनी में काम करने वाला आरोपी रुचि के बंगलूरू आवास पर चाकू के साथ आया था। मृतका के माता-पिता ने दंपति के झगड़े में बीच बचाव की कोशिश की लेकिन विवाद नहीं थमने पर वे नाती को लेकर लोगों की मदद के लिए बाहर चले गए थे। इसी बीच आरोपी ने रुचि की चाकू से गोद कर हत्या कर दी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें