नगरीय निकायों में 566 पद स्वीकृत, मकान बनाना है तो देना होगा नर्मदा जल कर
भोपाल। राजधानी में अब नए मकान बनाने वालों को नर्मदा कर भी अदा करना होगा। यह कर पांच सौ वर्गफीट से अधिक आकार के भूखंड पर लागू अलग-अलग स्लेब में लागू होगा। राज्य शासन ने सर्व शिक्षा अभियान से जुड़े रहे गुरुजियों के मानदेय में 11 सौ रुपए का इजाफा भी किया है। अब इन्हें कुल 36 सौ रुपए मासिक मानदेय मिलेगा। इनकी संख्या करीब साढ़े तीन हजार है। यह निर्णय मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न मंत्रि-परिषद् की बैठक में लिया गया। बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार सर्व शिक्षा अभियान में प्राथमिक शालाओं में प्रोन्नत शिक्षा गारंटी स्कूलों में कार्यरत ऐसे गुरुजियों के मानदेय में 1100 रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया, जो पृथक से ली गई परीक्षा में असफल रहने से संविदा शाला शिक्षक श्रेणी पद पर नियुक्त नहीं हो सके। मंत्रि-परिषद् के निर्णय के अनुसार अब निवेश क्षेत्रों में भू-खण्डीय विकास के लिए न्यूनतम क्षेत्र दो हेक्टेयर करना आवश्यक होगा। वहीं ग्रुप हाउसिंग अपार्टमेन्ट के विकास के लिए मध्यप्रदेश भूमि विकास नियम 2012 के प्रावधान लागू होंगे।
लगेगा नर्मदा कर
राजधानी भोपाल में मकान बनाना अब और महंगा होगा। दरअसल, नगर निगम अब नए मकानों के लिए अनुमति देने के साथ आवेदक से नर्मदा कर भी वसूल सकेगा। राज्य सरकार ने ही निगम को इसकी अनुमति दे दी है। यह निर्णय भी आज संपन्न मंत्रि-परिषद् की बैठक में लिया गया। पांच सौ वर्गफीट तक कोई कर नहीं लगेगा लेकिन इससे बड़े आकार के भूखंड पर अर्थात पाँच सौ से 1000 वर्ग फीट पर एक रुपये प्रति वर्ग फीट,एक से डेढ़ हजार वर्ग फीट तक दो रुपये , 1500 से 3000 वर्ग फीट तक 4 रुपये , 3 से 4 हजार वर्ग फीट तक 6 रुपये प्रति वर्ग फीट और इससे बड़े आकार के भूखंड पर 15 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से नर्मदा कर वसूल किया जाएगा। इधर नगरीय निकाय कैडर बनाने के क्रम में सरकार ने राज्य नगरीय (वित्त) सेवा के गठन के लिए 566 पद स्वीकृत किए। इनमें उप संचालक के 10, लेखाधिकारी 30, सहायक लेखाधिकारी 122 तथा लेखापाल के 404 पद शामिल हैं।
डॉक्टर के खिलाफ होगी जांच
राज्य मंत्रिपरिषद ने ड्रग ट्रायल के लिए अनियमित तरीके से रकम वसूलने पर इंदौर एमजीएम मेडिकल कालेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. अशोक वाजपेयी की विभागीय जांच कराने का फैसला लिया है। इससे उनकी पेंशन प्रभावित हो सकती है।
मंगलवार, 4 सितंबर 2012
गुरुजियों के मानदेय में 11 सौ का इजाफा
Lainnya dari मध्यप्रदेश समाचार
Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 6:15 am Kategori: मध्यप्रदेश समाचार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Entri Populer
-
नई दिल्ली । दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को नपुंसक बनाने यानि बधिया करने संबंधी कांग्रेस के प्रस्ताव के बाद इस मामले में नई बहस शुरु हो गई ह...
-
राजकुमार अवस्थी , भोपाल/ सरकार द्वारा देह व्यापार के कारोबार में लिप्त समाजों के उत्थानों के लिए करोड़ों की राशि हर वर्ष खर्च की जाती है, ल...
-
भोपाल। गोंड भारत की एक प्रमुख जनजाति हैं। ये भारत के कटि प्रदेश - विंध्य-पर्वत, सतपुड़ा पठार, छत्तीसगढ़ के समीप मैदान में दक्षिण तथा दक्...
-
Stockholm: A cleaner stole an empty commuter train from a depot on Tuesday and drove it to a suburb of Stockholm where it derailed and sl...
-
लखनऊ/इटावा.उत्तर प्रदेश असेंबली इलेक्शन के पहले समाजवादी पार्टी में चल रहा विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। अखिलेश से अलग मुलायम-शिवपाल ने ...
-
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। मातोश्री के बाहर आकर डॉक्टरों ने बताया कि बाल ठाकरे क...
-
भारत के नामी डिज़ाइनर और चित्रकारों ने कला के माध्यम से यौन हिंसा के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाई 'रेज़िस्ट' नाम की प्रदर्शनी में. अंजोल...
-
रविवार, 3 फ़रवरी, 2013 को 08:17 IST तक के समाचार पाकिस्तान में सेंसर बोर्ड और सिनेमा मालिकों को ऐसी फिल्में पसंद नहीं आती हैं जिनमे...
-
मेष: आज आपका दिन मिश्रित फलदायी होगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है लेकिन सब सही हो जाएगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकत...
-
फर्जी एनकाउंटर का मामला,हाईकोर्ट ने दिए प्रकरण दर्ज करने के आदेश भोपाल। हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने रीवा जोन आईजी गाजीराम मीणा व अन्य ...

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें