sponsor

मंगलवार, 13 मार्च 2018

दाढ़ी कटवाने पर ही मिली दुल्हन !

खंडवा। कभी दहेज तो कभी पारिवारिक विवाद जैसी वजह से शादी अटकने की बात आमतौर पर देखने को मिलती है, लेकिन खंडवा के ग्राम अजंटी में दूल्हे की दाढ़ी विवाह में बाधा बन गई।

ससुर ने बारात लेकर आए दूल्हे की दाढ़ी पर ऐतराज जताया। उनका कहना था कि दूल्हा दाढ़ी बनवाकर ही मंडप में आए। दूसरी ओर दूल्हा दाढ़ी नहीं कटवाने पर अड़ा रहा। इसी जिद में सोमवार शाम को लगने वाले लग्न अटक गए, मामला पुलिस तक पहुंचा। मंगलवार सुबह सहमति बनी तो दूल्हा दाढ़ी बनवाकर मंडप में पहुंचा और विवाह किया।

खंडवा से 18 किमी दूर ग्राम अजंटी में सोमवार शाम राधेश्याम जाधव की बेटी रूपाली की शादी ग्राम जूनापानी के मंगल चौहान से होना थी। बारात पहुंची तो दूल्हे को दाढ़ी में देख ससुर राधेश्याम ने ऐतराज जताया। दोनों अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे। शाम 6 बजे का मुहूर्त बीत गया।



रिश्तेदारों और ग्रामीणों की समझाइश पर भी दोनों नहीं माने और बात पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने भी समझाइश दी, लेकिन पूरी रात सहमति नहीं बन सकी। सुबह दूल्हा झुका और उसने ससुर की बात मान दाढ़ी बनवाकर मंडप में पहुंचा। इसके बाद सुबह 10.30 बजे विवाह संपन्न हो सका।

दाढ़ी नहीं बनवाने की मान कर रखी थी
दूल्हा मंगल कटलरी व्यवसायी है। ग्रामीणों ने बताया कि उसके पिता रायसिंह तीन साल पहले कहीं चले गए, उसने मान ले रखी थी कि पिता के मिलने तक दाढ़ी नहीं बनाऊंगा।

ads

Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 8:10 am Kategori:

Entri Populer