sponsor

गुरुवार, 1 मार्च 2018

बोनी ने सलमान को बताया कैसे किया था श्रीदेवी को प्रपोज

मुंबई। श्रीदेवी और बोनी कपूर हमेशा से ही सलमान खान के करीबी रहे हैं। पिछले सीजन में सलमान के शो 'दस का दम' में बोनी और श्रीदेवी नजर आए थे। इस शो में बोनी ने सलमान के सामने खुलासा किया था कि उन्होंने श्रीदेवी को किस तरह प्रपोज किया था।

बोनी ने बताया था कि वह इस एक्ट्रेस को बेतंइहा प्यार करने लगा था और अपनी फीलिंग को स्वीकारने में उसे सालों लगे। उन्होंने यह भी कहा कि एक्ट्रेस के सामने अपना प्यार कबूल करने से पहले उन्होंने काफी वजन भी कम किया था और बाद में जितना भी वजन फिर बढ़ा वह उनके प्यार का नतीजा है। बोनी के इस कंफेशन पर श्रीदेवी शरमा रही थी और उनकी हंसी भी नहीं रूक रही थी।

सोनी के इस शो के वीडियो में श्रीदेवी काफी खुश लग रही थी और इस एपिसोड में उन्हें लगभग अपनी हर दिल की बात बेहिचक सामने रखी थी। 

श्रीदेवी और सलमान खान ने कई फिल्में साथ की है और उनका एक और चीज को लेकर भी बॉन्डिंग है और वो है पेंटिंग। कहा जाता है कि सलमान ने ही श्रीदेवी को पेंटिंग बनाने की लिए एनकरेज किया था। 24 फरवरी को श्रीदेवी के निधन की खबर के बार कई सितारों ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी थी लेकिन सलमान ने कोई ट्वीट इसलिए नहीं किया क्योंकि वे निजी जिंदगी को सामने नहीं लाते और किसी अपने के खोने के दर्द को इस तरह से बयां नहीं किया जा सकता था। तभी तो वे लोखंडवाला स्थित घर में श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के दर्शन कर रो पड़े थे।

ads

Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 4:38 am Kategori:

Entri Populer