sponsor

बुधवार, 7 फ़रवरी 2018

फिर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए आर्यन खान

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अक्सर लड़कियों के साथ देखे जाते हैं। एक बार फिर एेसा हुआ है और उनकी नई तस्वीरें वायरल हैं।
खासकर लड़कियों में आर्यन को लेकर बहुत क्रेज है। लेकिन आर्यन की यह वायरल हुई फोटो बहुत-सी लड़कियों के दिल को तोड़ सकती है। इस फोटों में वह किसी अनजान लड़की के साथ दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया में वायरल हो रही फोटो में आर्यन के साथ एक विदेशी लड़की नजर आ रही है। एक ही लड़की का दो तस्वीरों में होना बताता है कि आर्यन इनके साथ काफी वक्त बिता रहे हैं।



सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह लड़की आर्यन के जीवन में कोई स्पेशल जगह रखती है या फिर वह बस फ्रेंड ही है।
हालांकि कुछ लोगों ने चर्चा में इसे आर्यन की गर्लफ्रेंड करार दिया है।


इंस्टाग्राम के फैन पेज पर शेयर की गई एक फोटो में सभी लोग लगभग एक तरह के सवाल ही पूछ रहे हैं कि " क्या वह आर्यन की गर्लफेंड है?" लेकिन इस सवाल का जबाब आर्यन या वह लड़की ही दे सकती है।
यह पहली बार नहीं है कि यह स्टार किड किसी अनजान लड़की के साथ स्पॉट हुए हों इससे पहले भी लंदन के ग्रेजुएशन पार्टी में वह लड़कियों के साथ नजर आए थे। तब भी लोगों ने उन फोटोज में दिख रही लड़कियों को आर्यन की गर्लफ्रेंड करार दिया था।


ads

Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 4:31 am Kategori:

Entri Populer