sponsor

सोमवार, 26 फ़रवरी 2018

पाक एक्टर ने किया खुलासा, फूट-फूटकर रो रहे थे बोनी कपूर

मुंबई। श्रीदेवी की अचानक हुई मौत से पति बोनी कपूर पूरी तरह टूट गए हैं। साथ ही साथ उनकी बेटियों जाह्नवी और खुशी कपूर का भी रो-रोकर बुरा हाल है। बोनी कपूर की इस हालत का खुलासा किया है पाकिस्तानी एक्टर और मॉम में श्रीदेवी के सह कलाकार रहे अदनान सिद्दिकी ने।

एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में पाक एक्टर अदनान ने बताया कि उनकी बीती रात बोनी साहब से मुलाकात की। वो बच्चों की तरह फूट-फूटकर रो रहे थे। बोनी साहब पूरी तरह टूट चुके हैं। बार-बार श्रीदेवी को याद करते हुए बेसुध हो रहे हैं। उनकी हालत खराब है।

अदनान ने आगे बताया, इन हालात में बोनी साहब से पुलिस की लंबी पूछताछ दिल को दर्द देती है, लेकिन कानूनी प्रकियाएं होती ही जटिल है।

इसके साथ ही अदनान कहते हैं कि श्रीदेवी के अंतिम संस्कार में वे भी भारत आना चाहते हैं, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच दुर्भाग्यपूर्ण हालात इसकी इजाजत नहीं दे रहे हैं।

आपको बता दें कि श्रीदेवी की शनिवार रात दुबई के होटल में मौत हो गई थी। उनकी फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आ चुकी है, जिसमें खुलासा हुआ है कि श्रीदेवी की मौत दुर्घटनावश बाथटब में डूबने की वजह से हुई थी। इसके साथ ही उनके खून में शराब के अंश पाए गए हैं।

ads

Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 7:41 am Kategori:

Entri Populer