भोपाल। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश किए गए साल 2018-19 के आम बजट को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नए भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला बताया। इसके अलावा प्रदेश के जनसम्पर्क मंंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र और नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह ने भी बजट को बहुत लाभकारी बताया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट करते करते हुए जेटली के बजट 2018 पर अपनी प्रतिक्रिया दी। ट्वीट करते हुए उन्होंने बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों को लेकर किए गए प्रावधान को काफी अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में सभी वर्गों के लिए जो प्रावधान किए गए उनसे देश नए आर्थिक युग में प्रवेश करेगा।
इधर जनसम्पर्क, जल संसाधन व संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने इस बजट को मध्यम और निर्धन वर्ग के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि बजट में कृषि, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, जनऔषधि केन्द्र, उज्जवला और सौभाग्य योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों को मकान उपलब्ध कराने जैसे प्रावधान किए गए हैं जो लगभग सभी वर्गों से जुड़े हैं।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने भी भी आम बजट को किसान कल्याण और जनहितैषी उद्देश्यों से परिपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आरक्षित वर्गों के कल्याण के लिए अंत्योदय की मूल धारणा को ध्यान में रखा गया है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें