नई दिल्ली: अगर आप आईफोन (iPhone) खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे और अब तक बजट आपकी राह को रोड़ा था तो ये ऑफर आपके लिए ही है। इन दिनों आईपैड और आईफोन के कुछ मॉडल पर आकर्षक कैशबैक ऑफर मिल रहा है।एचडीएफसी बैंक और एप्पल मिलकर ये ऑफर दे रहे हैं। बता दें कि ये ऑफर केवल एचडीएफसी क्रेडिट कार्य और डेबिट कार्ड पर मिल रहा है। एनडीटीवी गैजेट की रिपोर्ट के मुतबिक आईपैड पर 10 हजार रुपए और कुछ चुनिंदा आईफोन पर 7 हजार रुपए तक का कैशबैक मिल रहा है।
ये ऑफर 9 फरवरी से 14 फरवरी तक के लिए उपलब्ध है। एप्पल आईपैड 9.7 इंच (32 जीबी, वाई फाई) 15 हजार रुपए की कीमत पर उपलब्ध है। इसकी मौजूदा कीमत 25 हजार रुपए है। वहीं कुछ अन्य मॉडल्स पर भी लगभग 10 हजार रुपए तक का कैशबैक मिल रहा है।
आईफोन की बात करें तो इन पर 7 हजार रुपए तक का कैशबैक मिल रहा है। ये ऑफर आईफोन एसई और आईफोन 6 पर उपलब्ध है। ऑफर के तहत आप आईफोन एसई को महज 15 हजार की कीमत में घर ला सकते हैं। इसकी मौजूदा कीमत 22 हजार रुपए है।
वहीं आईफोन-6, 20 हजार रुपए में मिल रहा है, जिसकी मौजूदा कीमत 27 हजार रुपए है। इस बात का ध्यान रखे कि कुछ रिटेलर मौजूदा कीमत पर तो कुछ यूजर एमआरपी पर ये छूट दे रहे हैं। बता दें कि एचडीएफसी आईफोन के कई मॉडल पर 12 हजार रुपए तक का कैशबैक दे रहा है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें