मास्को(रूस)। विमान क्रैश होने पर तो जो ईश्वर को मंजूर है वही होता है लेकिन हवाई यात्रा में जमीन पर गिरे बिना हड्डियां भी टूट सकती है ऐसा पहली बार सुना। वह भी एक -दो नहीं बल्कि 27यात्रियों की। सोमवार यानि आज का ही है
वाकया सोमवार यानि आज का ही है । थाइलैंड में स्थित रूसी दूतावास के उप प्रमुख, व्लादिमीर सोस्नोव के बयान के अनुसार ,रूस की राजधानी मास्को से बैंकाक जा रहा एरोफ्लोट एयरलाइंस का एक 777 बोइंग विमान सोमवार को कम दबाव वाले क्षेत्र की चपेट में आने से उड़न के दौरान ही बुरी तरह हिल गया ।
झटका इतना जबरदस्त रहा की सीट से नीचे विमान के फर्श पर गिरे यात्रिओं की हड्डियां चटक गईं.
इनमें तीन छोटे बच्चे भी है। जो अपनी माँ की गॉड से छिटक कर सीटों के बीच जा गिरे।
घायलों में 24 रूसी और तीन थाइलैंड के नागरिक हैं। इनमें से 15 को बैंकाक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इनमें किसी की नाक टूटी तो किसी की रीढ़ की हड्डी। तीन रूसी यात्री इस कदर चोट खा बैठे थे कि डॉक्टरों को उनका आपरेशन करना पड़ा।
रूसी एयरलाइंस के अनुसार बैंकाक में लैंडिग से करीब 40 मिनट पहले यह घटना हुई। विमान कम दबाव वाले क्षेत्र की चपेट में आ गया था।
रूसी दूतावास के मुताबिक, विमान को अनुभवी चालक दल ही उड़ा रहा था। इसके पायलट को 23 हज़ार से अधिक घंटे व सह पायलट को 10,500 से अधिक घंटों की उड़न का अनुभव है।
एयरलाइन घायल लोगों की सभी चिकित्सा लागतों का भुगतान करने के लिए सहमत हो गया है। सभी चित्र्र एक यात्री एव्जेनीया जिब्रोवा द्वारा पोस्ट किये वीडियो के हैं।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें