मुंबई। पिछले दो साल से पूरा देश 'बाहुबली 2' की रिलीज का इंतजार का रहा था और सभी को सबसे ज्यादा यह जानने की उत्सुकता थी कि 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?'फिल्म 28 अप्रैल, शुक्रवार को देशभर के 6500 स्क्रीन्स में रिलीज हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी सोशल मीडिया पर इस सवाल के जवाब को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही हैं और मजेदार जोक्स, पोस्टर्स और वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं।
इतना ही नहीं व्हाट्सएप पर एक वीडियो तो यह कहकर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है कि इसमें जवाब है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी ने चोरी-छिपे इसे थिएटर में मोबाइल से फिल्म का भाग शूट कर लिया है, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद भी इस बड़े सवाल का जवाब नहीं मिला। आइए यहां देखिए रिलीज के बाद भी वायरल हो रहे जोक्स व पोस्टर्स।

इस लीव रिक्वेस्ट को तो देखिए, इन जनाब को यह जानने के लिए छुट्टी चाहिए थी कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा....

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें