sponsor

शनिवार, 27 जून 2015

वोट नहीं डालने वालों पर हो जुर्माना

नागरिक कल्याण समिति के संयोजक श्री चंद्रमोहन अग्रवाल ने जानबूझकर अपने मताधिकार का उपयोग नहीं करने वालों को दंडित किए जाने की मांग की है। उन्होंने इस मामले में गुजरात में शुरु की गई पहल का स्वागत करते हुए इस व्यवस्था को देश के अन्य हिस्सों में भी लागू किए जाने की मांग की। श्री अग्रवाल ने कहा गुजरात में बिना किसी ठोस कारण के मतदान का बहिष्कार व इसके प्रति लापरवाही बरतने वालों को आर्थिक रुप से दंडित करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदान का अनादर करने वालों को एक तय समय सीमा तक शासकीय कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी इस दिशा में कारगर कदम उठाए जाने की मांग की।

सादर प्रकाशनार्थ
 प्रति श्रीमान संपादक महो.                चंद्रमोहन अग्रवाल
 दैनिक.....................

ads

Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 3:59 am Kategori:

Entri Populer