विदिशा संसदीय क्षेत्र में नर्मदा जल लाने की मांग 12/05/2015
को लेकर केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा
नागरिक कल्याण समिति के संयोजक श्री चंद्रमोहन अग्रवाल ने राजधानी की समीपस्थ विदिशा संसदीय क्षे़त्र को भी नर्मदा जल की सौगात दिए जाने की मांग की है। इसी सिलसिलें में उन्होंने केंद्रीय मंत्री एवं विदिशा क्षेत्र की सांसद श्रीमती सुषमा स्वराज के नाम एक ज्ञापन उनके निज सचिव को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा,कि चार राज्यों के बीच हुए नदी जल बंटवारे अनुबंध के मुताबिक,सन 2024 तक मप्र को नर्मदा जल के मिले हिस्से का पूरा उपयोग करना है। जबकि अब तक मप्र अपने हिस्से के आधे जल का उपयोग भी नहीं कर पाया। इसके लिए आवश्यक है,कि भोपाल एवं मालवा के बाद अब विदिशा संसदीय क्षे़त्र को भी नर्मदा जल की सौगात दी जाए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इस दिशा में विशेष पहल किए जाने की मांग की। श्री अग्रवाल ने कहा,कि नदी जोड योजना के तहत यह सौगात देकर पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी के सपने को भी साकार किया जा सकेगा।
सादर प्रकाशनार्थ चंद्रमोहन अग्रवाल
प्रति श्रीमान संपादक महोदय संयोजक
दैनिक.................... नागरिक कल्याण समिति भोपाल
Home
भोपाल समाचार
विदिशा संसदीय क्षेत्र में नर्मदा जल लाने की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा
मंगलवार, 12 मई 2015
विदिशा संसदीय क्षेत्र में नर्मदा जल लाने की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा
Lainnya dari भोपाल समाचार
Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 4:48 am Kategori: भोपाल समाचार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें