sponsor

बुधवार, 6 मई 2015

मप्र की राजधानी भोपाल को देश की राजधानी बनाए जाने बावत। 0002

प्रति
   श्रीमान सांसद महोदय
   ............लोकसभा क्षेत्र
    भारत
 विषयः मप्र की राजधानी भोपाल को देश की राजधानी बनाए जाने बावत।
 महोदय, देश के हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल देश ही नहीं सूबे का भी दिल है। प्रकृति ने जहां इस शहर को अनुपम सौगात दी है। प्राकृतिक व भौगोलिक दृष्टि से  झीलांे की यह नगरी जहां अत्यंत रमणीय स्थल है। वहीं सुरक्षा व कानून.व्यवस्था के लिहाज से भी यह एक शांत व सुरक्षित स्थल है। वहीं दूसरी ओर नईदिल्ली प्रदूषण एवं मौसम के लिहाज से अब राजधानी के अनुकूल नहीं रह गई है।
  अतः आपसे आग्रह है,कि देश की राजधानी में बदलाव करते हुए भोपाल का चयन नई राजधानी के रुप में किया जाए। राष्टीय राजधानी के लिहाज से यहां सभी आधुनिक सुविधाएं एवं अधोसंरचनाएं मौजूद है। आशा है,आप इस दिशा में पहल करते हुए केंद्र सरकार का ध्यान भी इस ओर आकर्षित करेंगे
सादर                               भवदीय
दिनांक 06/05/2015               चंद्रमोहन अग्रवाल
                                    संयोजक
                              नागरिक कल्याण समिति,भोपाल      

ads

Entri Populer