नागरिक कल्याण समिति के संयोजक श्री चंद्रमोहन अग्रवाल ने राजधानी की समीपस्थ विदिशा संसदीय क्षे़त्र को भी नर्मदा जल की सौगात दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा,कि चार राज्य मप्र,गुजरात,महाराष्ट व राजस्थान के बीच वर्ष 1969 में हुए नदी जल बंटवारे अनुबंध के मुताबिक,सन 2024 तक मप्र को नर्मदा जल के मिले हिस्से 18.25मिलियन एकड फीट का पूरा उपयोग करना है। जबकि अब तक मप्र अपने हिस्से के आधे जल का उपयोग भी नहीं कर पाया। इसके लिए आवश्यक है,कि भोपाल एवं मालवा के बाद अब विदिशा संसदीय क्षे़त्र को भी नर्मदा जल की सौगात दी जाए। उन्होंने इस दिशा में केंद्रीय मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज,केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सुश्री उमाभारती,मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान,राज्य के जलसंसाधन मंत्री श्री जयंत मलैया ,भोपाल महापौर श्री आलोक शर्मा,विदिशा संसदीय क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व अन्य दलों के संबंधित सभी राजनेताओं से समन्वित प्रयास करने की अपील की है। श्री अग्रवाल ने कहा,कि नदी जोड योजना के तहत यह सौगात देकर पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी के सपने को भी साकार किया जा सकेगा। नर्मदा को बेतवा व कलियासोत नदियों को जोडे जाने से काफी हद तक इस मकसद को पूरा किया जा सकता है।
श्री अग्रवाल ने मालवांचल के लिए नर्मदा क्षिप्रा सिंहस्थ लिंक परियोजना,नर्मदा गंभीर लिंक परियोजना व नर्मदा मालवा वृहद परियोजना शुरु करने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान का आभार भी जताया। उन्होंने कहा,कि जिस तरह मालवांचल को यह सौगात मिली उसी तरह राजधानी भोपाल के बाद अब विदिशा संसदीय क्षेत्र को भी यह सौगात दिया जाना आवश्यक है।
सादर प्रकाशनार्थ
प्रति श्रीमान संपादक महोदय चंद्रमोहन अग्रवाल
दैनिक .......................
सोमवार, 6 अप्रैल 2015
विदिशा संसदीय क्षेत्र में नर्मदा जल लाने की मांग
Lainnya dari भोपाल समाचार
Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 11:31 pm Kategori: भोपाल समाचार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Entri Populer
-
नई दिल्ली । दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को नपुंसक बनाने यानि बधिया करने संबंधी कांग्रेस के प्रस्ताव के बाद इस मामले में नई बहस शुरु हो गई ह...
-
राजकुमार अवस्थी , भोपाल/ सरकार द्वारा देह व्यापार के कारोबार में लिप्त समाजों के उत्थानों के लिए करोड़ों की राशि हर वर्ष खर्च की जाती है, ल...
-
भोपाल। गोंड भारत की एक प्रमुख जनजाति हैं। ये भारत के कटि प्रदेश - विंध्य-पर्वत, सतपुड़ा पठार, छत्तीसगढ़ के समीप मैदान में दक्षिण तथा दक्...
-
Stockholm: A cleaner stole an empty commuter train from a depot on Tuesday and drove it to a suburb of Stockholm where it derailed and sl...
-
लखनऊ/इटावा.उत्तर प्रदेश असेंबली इलेक्शन के पहले समाजवादी पार्टी में चल रहा विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। अखिलेश से अलग मुलायम-शिवपाल ने ...
-
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। मातोश्री के बाहर आकर डॉक्टरों ने बताया कि बाल ठाकरे क...
-
भारत के नामी डिज़ाइनर और चित्रकारों ने कला के माध्यम से यौन हिंसा के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाई 'रेज़िस्ट' नाम की प्रदर्शनी में. अंजोल...
-
रविवार, 3 फ़रवरी, 2013 को 08:17 IST तक के समाचार पाकिस्तान में सेंसर बोर्ड और सिनेमा मालिकों को ऐसी फिल्में पसंद नहीं आती हैं जिनमे...
-
मेष: आज आपका दिन मिश्रित फलदायी होगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है लेकिन सब सही हो जाएगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकत...
-
फर्जी एनकाउंटर का मामला,हाईकोर्ट ने दिए प्रकरण दर्ज करने के आदेश भोपाल। हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने रीवा जोन आईजी गाजीराम मीणा व अन्य ...

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें