sponsor

बुधवार, 4 मार्च 2015

एएसआई भाव सिंह रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

भोपाल। जिला पुलिस के एक एएसआई को लोकायुक्त पुलिस ने रंगहाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। एएसआई नो एंट्री में भारी वाहन को प्रवेश देने के बदले में रिश्वत की मांग कर रहा था।

यातायात पुलिस में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक भाव सिंह अयोध्या नगर बायपास के पास ड्यूटी करता है। उसके खिलाफ नरेला शंकरी करे बनवारी लाल कैथल ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की थी कि भाव सिंह उसे ट्रक को बिना रोक-टोक नो एंट्री में जाने देने लिए 1500 रुपए की मांग कर रहा है। इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी लोकायुक्त पुलिस ने बनवारी लाल के माध्यम से कराई थी। आज उसे रत्नागिरी तिराहे पर पुलिस सहायता केंद्र में रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

ads

Entri Populer