भोपाल 26अगस्त।नागरिक कल्याण समिति के संयोजक श्री चंद्रमोहन अग्रवाल ने सपत्नीक शाहगंज स्थित जगदीश मंदिर पहंुचकर मां नर्मदा से उनके तट पर रहने वाले लोगो की रक्षा की कामना की। श्री अग्रवाल ने मंदिर परिसर में प्रतिकृति स्वरुप स्थापित द्वादश ज्योर्तिलिंगों की पूजा अर्चना एवं अभिषेक भी किया। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान भी मौजूद थे। श्री चैहान ने भी भगवान की पूजा.अर्चना की व बाढ पीडितों से उनका हाल जाना। ज्ञात हो कि बीते कुछ दिनों से प्रदेश में निरंतर हो रही बारिश का दौर जारी है। इसके चलते पवित्र पाविनी मां नर्मदा का जलस्तर भी बढा। इससे शाहगंज समेत अनेक स्थानों पर बाढ के हालात पैदा हुए। बाढ से उक्त मंदिर में भी पानी भर गया। श्ऱद्धालुओं के मुताबिक मां नर्मदा ने मंदिर में प्रवेश कर द्वादश ज्योर्तिलिंगों का अभिषेक किया। इसके बाद ही नर्मदा के जलस्तर में कमी आना शुरु हुआ। समिति संयोजक ने माॅ नर्मदा से अपने तट पर रहने वाले लोगो की रक्षा करने व प्रदेश की प्रगति की कामना की। बाढ पीडितों का हाल जानने अपने विधानसभा क्षे़त्र में गए मुख्यमंत्री श्री चैहान ने भी जगदीश मंदिर पहुंच कर भगवान भोलेनाथ की पूजा.अर्चना कर प्रदेश की प्रगति की कामना की। बाद में श्री अग्रवाल ने पुष्पमाला पहना कर उनका स्वागत किया व शाहगंज के बाढ प्रभावित होने की ओर उनका ध्यानाकर्षित किया। इस अवसर पर मंदिर के आचार्य श्री विद्यानंदन महाराज एवं बडी संख्या में श्रद्वालु मौजूद थे।
सोमवार, 26 अगस्त 2013
बाढ पीडितों की रक्षा के लिए मां नर्मदा से की प्रार्थना
Lainnya dari भोपाल
Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 6:23 am Kategori: भोपाल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें