मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ को लेकर आज सुबह अपने निवास पर अधिकारियों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि जबलपुर के बरगी बांध से जहां पूर्व में दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था.
वहीं अब 70 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है जबकि तवा बांध से पांच लाख के स्थान पर 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है.
उन्होंने बताया कि इसके चलते जहां होशंगाबाद में नर्मदा का जल स्तर शुक्रवार रात 984 फुट तक पहुंच गया था, वहीं शनिवार सुबह यह 979 फुट रह गया, लेकिन अभी भी नर्मदा वहां खतरे के निशान से 16 फुट ऊपर बह रही है.
हालांकि आज शाम तक इसके जल स्तर में पांच फुट की कमी और आने की संभावना है. खरगौन के मोरटक्का पुल पर भी पानी का जल स्तर एक मीटर कम हुआ है.


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें