sponsor

शुक्रवार, 8 मार्च 2013

रेल मंत्रालय फिर आएगा हमारे पास: ममता


 कोलकाता March 08, 2013पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संकेत दिए हैं कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस लोकसभा चुनावों के बाद रेल मंत्रालय फिर से पाने के लिए कांग्रेसनीत संप्रग या भाजपा नीत राजग के साथ गठबंधन कर सकती है। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, 'मैं आपको आश्वस्त करना चाहती हूं कि अगले लोकसभा चुनावों के बाद रेल मंत्रालय की कमान फिर से तृणमूल कांगे्रस के पास होगी।Ó उनकी यह टिप्पणी केंद्र द्वारा राज्य में रेल परियोजनाओं को नजरअंदाज किए जाने के बाद सामने आई है। उन्होंने कहा, 'हम जल्द ही रेल मंत्रालय के साथ वापसी करेंगे। राज्य में चल रही सभी परियोजनाओं का खयाल रखा जाएगा।Ó
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि तृणमूल कांग्रेस रेल मंत्रालय में फिर से वापसी करेगी यह कहकर बनर्जी ने संप्रग और राजग के लिए एक संदेश देने की कोशिश की है कि रेल मंत्रालय के जरिये दोनों गठबंधन लोकसभा चुनावों के बाद समर्थन के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं। हालांकि बनर्जी के मुताबिक लोकसभा चुनाव आने वाले तीन महीनों में ही हो जाएंगे। उन्होंने कहा, 'राज्य के पंचायत चुनावों के बाद ही मुझे लगता है कि लोकसभा चुनाव हो जाएंगे।Ó
अपने भाषण के दौरान बनर्जी ने केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में काफी कुछ कहा, लेकिन पार्टी के आंतरिक सूत्र भविष्य में कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं को नकार नहीं रहे हैं। हाल में हुए उप चुनावों के परिणामों के बाद यह बात साफ हो गई है कि कांग्रेस और तृणमूल कांगे्रस दोनों ही पार्टियां जब भी अकेले चुनाव लड़ती हैं तो दोनों को ही नुकसान उठाना पड़ता है। वर्ष 2011 में कांग्रेस ने तीन सीटें जीतीं थी लेकिन इस बार कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और माकपा ने एक-एक सीट जीती हैं। एक वरिष्ठï तृणमूल कांग्रेस नेता ने कहा, 'यह मानी हुई बात है कि कांग्रेस के साथ हुआ गठबंधन हमेशा फायदेमंद साबित हुआ है।Ó
संयोगवश उप चुनावों के परिणामों के बाद जब तृणमूल कांग्रेस के महासचिव मुकुल रॉय से कांग्रेस के साथ संबंध सुधार और फिर से गठबंधन की संभावनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने संभावनाओं को नकारा नहीं। रॉय ने कहा, 'पार्टी अपने दम पर किसी भी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। लेकिन भविष्य में क्या होगा इस बात पर हम कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं।Ó हालांकि कांग्रेस के नेता ऐसी किसी भी संभावना से इनकार कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप भट्टïाचार्य ने कहा, 'हमें तृणमूल से दोबारा गठजोड़ करके अपनी गलती दोहरानी नहीं चाहिए।Ó लेकिन संभावनाएं बरकरार हैं और संख्या की कमी हुई तो कांग्रेस आलाकमान इस बारे में फैसला करेगा। भाजपा का रवैया भी बदलता दिख रहा है, पार्टी नेताओं का कहना है कि वह अपने पुराने साथी के साथ फिर गठबंधन करने पर विचार कर सकती है।

कांग्रेस ने किया दावा खारिज 
शकील अहमद ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लोकसभा चुनाव तीन-चार महीने में कराए जाने के दावों को खारिज करते हुए आज कहा कि यह 2014 में तय समय पर होगा। अहमद ने कहा, 'यह उनकी समझ हो सकती है कि चुनाव पहले होगा, लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा। कांग्रेस सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।
लोकसभा चुनाव 2014 में ही होगा उन्होंने कहा, 'यह और कुछ नहीं बल्कि एक राजनीतिक दिखावा है। लेकिन, इससे कोई मदद नहीं मिलेगी।Ó केंद्र द्वारा राज्य के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने के बनर्जी के दावों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य ने जो भी मांग की है उसे हर तरह की सहायता दी गई है।  उन्होंने कहा कि तृणमूल का यह एक झूठा आरोप है।

ads

Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 9:33 am Kategori:

Entri Populer