दुबई/इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ ने स्वनिर्वासन को खत्म करने का ऐलान करते हुए कहा है कि कार्यवाहक सरकार के गठन के एक सप्ताह के अंदर वह अपने मुल्क लौट जाएंगे। वह करीब चार साल से स्वनिर्वासित जीवन बिता रहे हैं।
मुशर्रफ ने दुबई में कहा, ‘देश में जैसे ही अंतरिम सरकार बन जाएगी, उसके एक सप्ताह के भीतर मैं पाकिस्तान वापस लौट जाऊंगा। हमारा मानना है कि 16 मार्च को कार्यवाहक सरकार बनेगी।’ उन्होंने कहा कि वह कराची या रावलपिंडी पहुंचने की योजना बना रहे हैं।
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार 16 मार्च को अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। सत्तारूढ़ पीपीपी और मुख्य विपक्षी पीएमएल-एन देश में कार्यवाहक सरकार के गठन के लिए बातचीत शुरू कर चुके हैं। कार्यवाहक सरकार की निगरानी में संसदीय चुनाव होना है। चुनाव मई के मध्य में होने की संभावना है।
मुशर्रफ ने कहा, ‘मैं खुद के गिरफ्तार किए जाने की कोई वजह नहीं देखता। मुझे क्यों गिरफ्तार होना चाहिए।’ उनके खिलाफ गिरफ्तारी के दो वारंट जारी हो चुके हैं। एक वारंट बलूच नेता अकबर बुगती की साल 2006 में हत्या और दूसरा वारंट साल 2007 में पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि हवाईअड्डे पर जो कुछ भी होगा, वह उसके अनुसार प्रतिक्रिया देंगे।
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, ‘अदालत में मेरे खिलाफ कोई मामला नहीं है। अगर मुझे पाकिस्तान को आर्थिक प्रगति देने और बेरोजगारी कम करने के लिए सजा दी जाती है तो मैं अदालत का सामना करने को तैयार हूं।’
शुक्रवार, 1 मार्च 2013
मुशर्रफ ने किया वतन वापसी का ऐलान
Lainnya dari
Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 9:11 am Kategori:
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Entri Populer
-
नई दिल्ली । दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को नपुंसक बनाने यानि बधिया करने संबंधी कांग्रेस के प्रस्ताव के बाद इस मामले में नई बहस शुरु हो गई ह...
-
Stockholm: A cleaner stole an empty commuter train from a depot on Tuesday and drove it to a suburb of Stockholm where it derailed and sl...
-
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। मातोश्री के बाहर आकर डॉक्टरों ने बताया कि बाल ठाकरे क...
-
राजकुमार अवस्थी , भोपाल/ सरकार द्वारा देह व्यापार के कारोबार में लिप्त समाजों के उत्थानों के लिए करोड़ों की राशि हर वर्ष खर्च की जाती है, ल...
-
भोपाल।राज्य शासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सरकारी कार्यक्रम के अलावा निजी संस्था, संगठन (एन.जी.ओ.) या व्यक्तियों द्वारा आयोजित समारोह ...
-
नई दिल्ली15 april 2013। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बीजेपी और जेडीयू में खटास बढ़ती ही जा रही है। बीजेपी ने साफ किया...
-
भोपाल। गोंड भारत की एक प्रमुख जनजाति हैं। ये भारत के कटि प्रदेश - विंध्य-पर्वत, सतपुड़ा पठार, छत्तीसगढ़ के समीप मैदान में दक्षिण तथा दक्...
-
शुक्रवार, 4 जनवरी, पाकिस्तान से मिल रही खबरों के अनुसार मियाँदाद दिल्ली में होने वाले मैच को देखने के लिए अब नहीं आएंगे. ...
-
नई दिल्ली। साकेत कोर्ट में दिल्ली गैंगरेप मामले की सुनवाई अब दस जनवरी को होगी। सोमवार को इस मामले में सभी आरोपियों को चार्जशीट भी उपलब्ध क...
-
सोमवार, 4 मार्च, 2013 पूर्वी उत्तरप्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के टांडा शहर में अनियंत्रित भीड़ ने रविवार को आधी रात के दौरान अल्पसंख्य...

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें