नई दिल्ली February 05, 2013, : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को एक बार फिर दरिंदगी सामने आई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में एक लड़की के साथ पहले रेप की कोशिश की गई और फिर इसके बाद उसके मुंह में लोहे की रॉड घुसाने का प्रयास किया गया। गौर हो कि बीते दिसंबर माह में पैरा मेडिकल की एक छात्रा के साथ गैंगरेप की जघन्य वारदात हुई थी। इस दौरान पीडि़ता के साथ घोर बर्बरता की गई थी। दरिंदगी के इस वाकये के बाद पूरे देश में जन आक्रोश फैल गया था। अभी इस मामले की सुनवाई कोर्ट में चल ही रही है, इस बीच फिर ऐसी ही बर्बर घटना सामने आई।
पुलिस के अनुसार, पहले लड़की के साथ बलात्कार की कोशिश की गई। इसमें नाकाम रहने के बाद आरोपी ने लड़की के साथ दरिंदगी की और उसके मुंह में लोहे की रॉड डाली। इस बर्बर घटना में लड़की की हालत काफी गंभीर हो गई है और उसे एम्स में भर्ती करवाया गया है। आरोपी का नाम अनिल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, लाजपत नगर के जल विहार इलाके में केबल टीवी के पैसे मांगने गए एक युवक ने लड़की के साथ रेप की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने लड़की के मुंह में लोहे का रॉड डाल दिया। इस घटना में लड़की बुरी तरह जख्मी हो गई। जिससे 24 वर्षीया महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने रेप की कोशिश और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय अनिल कुमार कल केबल टेलीविजन का मासिक शुल्क लेने गया था, तभी उसने महिला को घर में अकेला पाकर उनके साथ बलात्कार की कोशिश की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की ओर से मदद की गुहार लगाने के बाद अनिल ने कथित तौर पर उनके मुंह में छड़ घुसा दी। महिला की चीखें सुनकर पड़ोसी वहां आये लेकिन अनिल वहां से भाग निकला। हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
मंगलवार, 5 फ़रवरी 2013
दिल्ली में फिर हुई दरिंदगी: लड़की ने किया रेप का विरोध तो मुंह में घुसाया रॉड
Lainnya dari
Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 10:22 am Kategori:
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Entri Populer
-
नई दिल्ली । दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को नपुंसक बनाने यानि बधिया करने संबंधी कांग्रेस के प्रस्ताव के बाद इस मामले में नई बहस शुरु हो गई ह...
-
Stockholm: A cleaner stole an empty commuter train from a depot on Tuesday and drove it to a suburb of Stockholm where it derailed and sl...
-
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। मातोश्री के बाहर आकर डॉक्टरों ने बताया कि बाल ठाकरे क...
-
राजकुमार अवस्थी , भोपाल/ सरकार द्वारा देह व्यापार के कारोबार में लिप्त समाजों के उत्थानों के लिए करोड़ों की राशि हर वर्ष खर्च की जाती है, ल...
-
भोपाल।राज्य शासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सरकारी कार्यक्रम के अलावा निजी संस्था, संगठन (एन.जी.ओ.) या व्यक्तियों द्वारा आयोजित समारोह ...
-
नई दिल्ली15 april 2013। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बीजेपी और जेडीयू में खटास बढ़ती ही जा रही है। बीजेपी ने साफ किया...
-
भोपाल। गोंड भारत की एक प्रमुख जनजाति हैं। ये भारत के कटि प्रदेश - विंध्य-पर्वत, सतपुड़ा पठार, छत्तीसगढ़ के समीप मैदान में दक्षिण तथा दक्...
-
शुक्रवार, 4 जनवरी, पाकिस्तान से मिल रही खबरों के अनुसार मियाँदाद दिल्ली में होने वाले मैच को देखने के लिए अब नहीं आएंगे. ...
-
नई दिल्ली। साकेत कोर्ट में दिल्ली गैंगरेप मामले की सुनवाई अब दस जनवरी को होगी। सोमवार को इस मामले में सभी आरोपियों को चार्जशीट भी उपलब्ध क...
-
सोमवार, 4 मार्च, 2013 पूर्वी उत्तरप्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के टांडा शहर में अनियंत्रित भीड़ ने रविवार को आधी रात के दौरान अल्पसंख्य...

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें