sponsor

मंगलवार, 5 फ़रवरी 2013

आशग्राम ट्रस्ट बड़वानी को मिलेगा 5 लाख का पुरस्कार





Bhopal जन-अभियान परिषद द्वारा मुख्यमंत्री राज्य एवं जिला-स्तरीय उत्कृष्ट स्वैच्छिक संगठन पुरस्कार वर्ष-2012 की घोषणा की गई है। स्वैच्छिक संगठन आशग्राम ट्रस्ट बड़वानी का 5 लाख की राशि के मुख्यमंत्री राज्य-स्तरीय उत्कृष्ट स्वैच्छिक संगठन पुरस्कार के लिये चयन किया गया है। इसका निर्णय मुख्यमंत्री राज्य-स्तरीय उत्कृष्ट स्वैच्छिक संगठन पुरस्कार वर्ष-2012 के लिये योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री राघवजी की अध्यक्षता में गठित समिति ने लिया है। समिति द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार स्वैच्छिक संगठन भाऊ साहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास, होशंगाबाद एवं सार्थक सामुदायिक विकास एवं जन-कल्याण संस्था, भोपाल ने मुख्यमंत्री राज्य-स्तरीय उत्कृष्ट स्वैच्छिक संगठन पुरस्कार की श्रेणी में क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इन्हें पुरस्कार के रूप में क्रमशः तीन लाख एवं एक लाख की राशि दी जायेगी। चयनित संस्थाओं को परिषद के 8 मार्च, 2013 को होने वाले संवाद कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा।
मुख्यमंत्री जिला-स्तरीय स्वैच्छिक संगठन पुरस्कार के लिये प्रदेश के 39 जिलों से एक-एक स्वैच्छिक संस्था का चयन किया गया है। जिला-स्तरीय पुरस्कार के लिये सभी जिलों में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में चयन समिति का गठन किया गया था। जिला-स्तरीय पुरस्कार के लिये चयनित स्वैच्छिक संगठनों को एक-एक लाख रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी जायेगी।

मुख्यमंत्री जिला-स्तरीय स्वैच्छिक संगठन पुरस्कार के लिये चयनित संस्थाएँ


जिला

चयनित संस्था
ग्वालियर
रमन शिक्षा समिति, ग्वालियर
शिवपुरी
मृगनयनी शिक्षा एवं ग्रामोत्थान समिति, शिवपुरी
भिण्ड
चौधरी रूपनारायण दुबे, समाज कल्याण समिति
मुरैना
धरती ग्रामोत्थान एवं ग्रामीण सहभागी विकास समिति
श्योपुर
क्षेत्रपाल बहुउद्देशीय विकास शिक्षण संस्थान समिति
गुना
सेवा भारती, गुना
अशोकनगर
काका गावरीकर सेवा भारती स्मृति न्यास, अशोकनगर
उज्जैन
युग निर्माण शिक्षण समिति, उज्जैन
देवास
सनातन विचार मंच, देवास
भोपाल
जन-संवेदना कल्याण समिति, भोपाल
होशंगाबाद
नर्मदापुर युवा मण्डल समिति, होशंगाबाद
हरदा
सिनर्जी संस्थान, हरदा
बैतूल
ग्राम भारती महिला मण्डल, पाथाखेड़ा, बैतूल
विदिशा
रक्त सेवा समिति बासोदा, विदिशा
इंदौर
ग्रामीण उद्यमिता अनु. एवं जन-कल्याण समिति, इंदौर
अलीराजपुर
साफल्य ग्रामीण विकास संस्था, अलीराजपुर
झाबुआ
वनांचल सांस्कृतिक जागरण एवं शोध शिक्षा समिति
खरगोन
आस्था ग्राम ट्रस्ट, खरगोन
बड़वानी
कस्तूरबा कन्या आश्रम निवाली, बड़वानी
बुरहानपुर
सर्व सेवा संकल्प समिति, बुरहानपुर
सीधी
ममत्व महिला मण्डल, सीधी
रीवा
विजय लक्ष्मी शिक्षा समिति, रीवा
सतना
अनुपमा एजूकेशन सोसायटी, सतना
शहडोल
कल्याणी वेलफेयर सोसायटी, शहडोल
अनूपपूर
शहडोल कोयलांचल सेवा समिति, अनूपपूर
जबलपुर
वंदन पुर्नवास एवं अनुसंधान संस्थान, जबलपुर
डिण्डोरी
महिला शक्ति संगठन, डिण्डौरी
नरसिंहपुर
प्राणीमित्र समिति करकबेल, नरसिंहपुर
मण्डला
समर्थन प्रशिक्षण संस्थान, मण्डला
बालाघाट
स्वैच्छिक संगठन ग्रामीण विकास मण्डल
सिवनी
ह्यूमन रिसोर्स फेडरेशन बरघाट, सिवनी
छिन्दवाड़ा
कुकड़ा ग्राम उत्थान समिति, छिन्दवाड़ा
कटनी
जागृति सोसायटी फॉर सोशल वेलफेयर, कटनी
सागर
सत्यशोधन आश्रम, सागर
दमोह
रंग वेलफेयर सोसायटी, दमोह
छतरपुर
आभार महिला समिति, छतरपुर
टीकमगढ़
दमक समाज सेवी संस्था, टीकमगढ़
पन्ना
जागृति युवा मंच समिति शाहनगर, पन्ना
प्रदेश के 11 जिले क्रमशः दतिया, शाजापुर, नीमच, रतलाम, उमरिया, सिंगरोली, धार, खण्डवा, राजगढ़, सीहोर एवं रायसेन में चयन समिति द्वारा किसी भी स्वयंसेवी संगठन को जिला-स्तरीय पुरस्कार का पात्र नहीं पाया गया है।

ads

Entri Populer