भोपाल। सार्वजनिक उपक्रम मिनीरत्न, वेस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड आगामी 20 सालों तक प्रदेश की पॉवर जेनरेटिंग कंपनी को साढ़े 18 लाख टन कोयले की सालाना आपूर्ति करेगी। इस आशय का अनुबंध गुरुवार को नागपुर में किया गया। यह अनुबंध सतपुड़ा ताप विद्युत गृह, विस्तार इकाई 10 और 11 सारणी जिला बैतूल को कोयले की आपूर्ति के लिए किया गया है।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार,अनुबंध पर डब्ल्यूसीएल के प्रबंध संचालक डी.सी. गर्ग और कम्पनी के प्रबंध संचालक श्री विजयेन्द्र नानावटी ने हस्ताक्षर किए। अनुबंध के अनुसार डब्ल्यूसीएल द्वारा पॉवर जनरेटिंग कम्पनी 20 वर्ष तक 18 लाख 50 हजार टन कोयले की आपूर्ति प्रतिवर्ष की जाएगी। यह आपूर्ति विस्तार इकाई 10 और 11 के शुरू होने पर होगी। इन इकाइयों का इसी वर्ष शुरू होना संभावित है। उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूसीएल द्वारा वर्ष 2009 में किए गए एक अलग अनुबंध के अंतर्गत कम्पनी को सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की 9 अन्य इकाइयों के लिए कोयले की आपूर्ति की जा रही है। यह आपूर्ति 6.60 मिलियन टन वार्षिक है। उच्चाधिकारियों के बीच चर्चा में इस अनुबंध को दोनों पक्ष के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। उन्होंने कहा कि इससे दोनों पक्ष के बीच दीर्घकालीन संबंधों का विस्तार होगा। इस अवसर पर डब्ल्यूसीएल के डायरेक्टर (टेक्नीकल) श्री ओमप्रकाश, डायरेक्टर (फायनेंस) श्री सुशील बहल और कम्पनी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री आर.के. दाते विशेष रूप से उपस्थित थे।
बुधवार, 2 जनवरी 2013
डब्ल्यूसीएफएल 20 साल तक देगी मप्र को कोयला
Lainnya dari
Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 10:41 pm Kategori:
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Entri Populer
-
नई दिल्ली । दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को नपुंसक बनाने यानि बधिया करने संबंधी कांग्रेस के प्रस्ताव के बाद इस मामले में नई बहस शुरु हो गई ह...
-
Stockholm: A cleaner stole an empty commuter train from a depot on Tuesday and drove it to a suburb of Stockholm where it derailed and sl...
-
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। मातोश्री के बाहर आकर डॉक्टरों ने बताया कि बाल ठाकरे क...
-
राजकुमार अवस्थी , भोपाल/ सरकार द्वारा देह व्यापार के कारोबार में लिप्त समाजों के उत्थानों के लिए करोड़ों की राशि हर वर्ष खर्च की जाती है, ल...
-
भोपाल।राज्य शासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सरकारी कार्यक्रम के अलावा निजी संस्था, संगठन (एन.जी.ओ.) या व्यक्तियों द्वारा आयोजित समारोह ...
-
नई दिल्ली15 april 2013। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बीजेपी और जेडीयू में खटास बढ़ती ही जा रही है। बीजेपी ने साफ किया...
-
भोपाल। गोंड भारत की एक प्रमुख जनजाति हैं। ये भारत के कटि प्रदेश - विंध्य-पर्वत, सतपुड़ा पठार, छत्तीसगढ़ के समीप मैदान में दक्षिण तथा दक्...
-
शुक्रवार, 4 जनवरी, पाकिस्तान से मिल रही खबरों के अनुसार मियाँदाद दिल्ली में होने वाले मैच को देखने के लिए अब नहीं आएंगे. ...
-
नई दिल्ली। साकेत कोर्ट में दिल्ली गैंगरेप मामले की सुनवाई अब दस जनवरी को होगी। सोमवार को इस मामले में सभी आरोपियों को चार्जशीट भी उपलब्ध क...
-
सोमवार, 4 मार्च, 2013 पूर्वी उत्तरप्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के टांडा शहर में अनियंत्रित भीड़ ने रविवार को आधी रात के दौरान अल्पसंख्य...

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें