लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी ने कहा कि पूरा देश सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की तरफ देख रहा है। उन्होंने कहा, अखिलेश प्रदेश चलाएं और मुलायम सिंह भारत चलाएंगे। उन्होंने एक सवाल पर कहा, यूरोप एकजुट होने की कोशिश कर रहा है। ‘यूरोपीय यूनियन’ बन गयी है। किसी एक से कुछ नहीं होता, उसी तरह मुलायम सिंह हैं, वे मिलकर देश चलाएं।
उन्होंने एफडीआई पर कहा, व्यक्तिगत रूप से वह देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) लागू करने के पक्ष में हैं लेकिन वह इस राय से इत्तेफाक रखने के लिये किसी को बाध्य नहीं कर सकते।
कल लखनउ पहुंचे तिवारी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव से अपने आवास पर मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा ‘‘एफडीआई के बारे में मेरी व्यक्तिगत राय यह है कि इससे फायदा होगा.....लेकिन इसे मानने के लिये मुलायम सिंह जी को मैं बाध्य नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि एफडीआई के बारे में अलग-अलग पार्टियों, राज्यों और व्यक्तियों की परस्पर जुदा राय हो सकती है लेकिन उनका मानना है कि गैरमुल्की निवेश से फायदा होगा।
तिवारी ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताते हुए कहा कि सब कुछ राजनीतिक नहीं होता। यह पूछे जाने पर कि क्या वह मुलायम सिंह को देश की बागडोर दिलाने में सहयोग करेंगे तो उन्होंने कोई साफ जवाब नहीं देते हुए कहा, मेरे सहयोग करने से होता हो तो मैं कल कर दूं। तिवारी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपने ‘भतीजा जैसा’ करार दिया और कहा कि अखिलेश युवा हैं और उनके नेतृत्व में प्रदेश विकास की राह पर बढ़ेगा।
उन्होंने कहा अब हम जल्दी-जल्दी उत्तर प्रदेश आएंगे। मौसम भी अच्छा है और राजनीतिक मौसम भी अच्छा है। (एजेंसी)
शनिवार, 1 दिसंबर 2012
अखिलेश प्रदेश चलाएं और मुलायम सिंह देश: एनडी तिवारी
Lainnya dari
Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 8:21 am Kategori:
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Entri Populer
-
नई दिल्ली । दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को नपुंसक बनाने यानि बधिया करने संबंधी कांग्रेस के प्रस्ताव के बाद इस मामले में नई बहस शुरु हो गई ह...
-
Stockholm: A cleaner stole an empty commuter train from a depot on Tuesday and drove it to a suburb of Stockholm where it derailed and sl...
-
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। मातोश्री के बाहर आकर डॉक्टरों ने बताया कि बाल ठाकरे क...
-
राजकुमार अवस्थी , भोपाल/ सरकार द्वारा देह व्यापार के कारोबार में लिप्त समाजों के उत्थानों के लिए करोड़ों की राशि हर वर्ष खर्च की जाती है, ल...
-
भोपाल।राज्य शासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सरकारी कार्यक्रम के अलावा निजी संस्था, संगठन (एन.जी.ओ.) या व्यक्तियों द्वारा आयोजित समारोह ...
-
नई दिल्ली15 april 2013। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बीजेपी और जेडीयू में खटास बढ़ती ही जा रही है। बीजेपी ने साफ किया...
-
भोपाल। गोंड भारत की एक प्रमुख जनजाति हैं। ये भारत के कटि प्रदेश - विंध्य-पर्वत, सतपुड़ा पठार, छत्तीसगढ़ के समीप मैदान में दक्षिण तथा दक्...
-
शुक्रवार, 4 जनवरी, पाकिस्तान से मिल रही खबरों के अनुसार मियाँदाद दिल्ली में होने वाले मैच को देखने के लिए अब नहीं आएंगे. ...
-
नई दिल्ली। साकेत कोर्ट में दिल्ली गैंगरेप मामले की सुनवाई अब दस जनवरी को होगी। सोमवार को इस मामले में सभी आरोपियों को चार्जशीट भी उपलब्ध क...
-
सोमवार, 4 मार्च, 2013 पूर्वी उत्तरप्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के टांडा शहर में अनियंत्रित भीड़ ने रविवार को आधी रात के दौरान अल्पसंख्य...

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें