नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल में जन्मी एक बच्ची लोगों और चिकित्सा विज्ञान के लिए चर्चा का विषय बन गई है। बच्ची के हाथ पैर में पचीस अंगुलियां हैं। वह पूरी तरह से स्वस्थ है। बच्ची के माता-पिता को इस बात का कतई मलाल नहीं है। चिकित्सकों का कहना है यह कोई चिकित्सीय विकृति नहीं है। अस्पताल में 22 नवंबर को रितिका ने नॉर्मल डिलीवरी से बच्ची को जन्म दिया।
बच्ची के दोनों हाथ में छह-छह अंगुलियों के अलावा दांये पैर में छह और बांये पैर में सात अंगुलियां देखकर रितिका और उसके परिजन दंग रह गए। चिकित्सकों ने बताया कि इससे कोई परेशानी नहीं है और बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है, तब माता-पिता की जान में जान आई। दादा देव मातृ एवं शिशु चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक सह गॉयनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर विजय कुमार कदम ने बताया कि ऐसे मामले कुदरती होते हैं। हालांकि प्रेग्नेंसी के दौरान दवा की गड़बड़ी की वजह से भी ऐसी घटना हो सकती है, लेकिन इसकी संभावना बहुत कम है।
एम्स के ऑर्थोपेडिक्स डिपार्टमेंट के सर्जन डॉक्टर शिशिर रस्तोगी का कहना है कि बच्ची को भविष्य में जूता-चप्पल पहनकर चलने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में सर्जरी करअंगुलियों को कम किया जा सकता है।
इधर, अस्पताल से आने के बाद बच्ची को देखने के लिए लोग उसके घर आ रहे हैं। बच्ची के पिता राजू का कहना है भविष्य में अगर बेटी को चप्पल-जूते पहनने में दिक्कत होगी तो ऑर्डर देकर बनवा लेंगे, लेकिन ऑपरेशन कर अंगुलियां कम नहीं कराएंगे।
शुक्रवार, 30 नवंबर 2012
पच्चीस अंगुलियों वाली बच्ची बनी चर्चा का विषय
Lainnya dari
Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 5:53 am Kategori:
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Entri Populer
-
नई दिल्ली । दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को नपुंसक बनाने यानि बधिया करने संबंधी कांग्रेस के प्रस्ताव के बाद इस मामले में नई बहस शुरु हो गई ह...
-
Stockholm: A cleaner stole an empty commuter train from a depot on Tuesday and drove it to a suburb of Stockholm where it derailed and sl...
-
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। मातोश्री के बाहर आकर डॉक्टरों ने बताया कि बाल ठाकरे क...
-
राजकुमार अवस्थी , भोपाल/ सरकार द्वारा देह व्यापार के कारोबार में लिप्त समाजों के उत्थानों के लिए करोड़ों की राशि हर वर्ष खर्च की जाती है, ल...
-
भोपाल।राज्य शासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सरकारी कार्यक्रम के अलावा निजी संस्था, संगठन (एन.जी.ओ.) या व्यक्तियों द्वारा आयोजित समारोह ...
-
नई दिल्ली15 april 2013। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बीजेपी और जेडीयू में खटास बढ़ती ही जा रही है। बीजेपी ने साफ किया...
-
भोपाल। गोंड भारत की एक प्रमुख जनजाति हैं। ये भारत के कटि प्रदेश - विंध्य-पर्वत, सतपुड़ा पठार, छत्तीसगढ़ के समीप मैदान में दक्षिण तथा दक्...
-
शुक्रवार, 4 जनवरी, पाकिस्तान से मिल रही खबरों के अनुसार मियाँदाद दिल्ली में होने वाले मैच को देखने के लिए अब नहीं आएंगे. ...
-
नई दिल्ली। साकेत कोर्ट में दिल्ली गैंगरेप मामले की सुनवाई अब दस जनवरी को होगी। सोमवार को इस मामले में सभी आरोपियों को चार्जशीट भी उपलब्ध क...
-
सोमवार, 4 मार्च, 2013 पूर्वी उत्तरप्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के टांडा शहर में अनियंत्रित भीड़ ने रविवार को आधी रात के दौरान अल्पसंख्य...

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें