पटना: बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी के तट पर छठव्रतियों को अर्घ्य देने के लिए अदालत घाट पर अस्थायी रूप से बनाए गए चचरी पुल (लकड़ी और बांस का पुल) के टूट जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 35 से ज्यादा घायल हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार अदालत घाट के पास से गंगा की धारा के दूर हो जाने के कारण प्रशासन द्वारा चचरी पुल बनाया गया था। शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर जब हजारों छठव्रती अपने घर लौट रहे थे कि चचरी पुल टूट गया जिससे भगदड़ मच गई।
अपुष्ट खबरों के मुताबिक इस घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है जिसमें अधिकांश महिला और बच्चे शामिल हैं।
घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
सोमवार, 19 नवंबर 2012
पटना में गंगा घाट पर भगदड़, 14 मरे
Lainnya dari
Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 7:24 am Kategori:
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें