| BHOPAL मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज संपन्न मंत्रि-परिषद की बैठक में वीर भारत न्यास के गठन का निर्णय लिया गया। न्यास के अध्यक्ष मुख्यमंत्री तथा कार्यकारी अध्यक्ष संस्कृति मंत्री होंगे।न्यास के सदस्यों में कला तथा संस्कृति से जुड़े 5 ख्याति प्राप्त व्यक्ति तथा विभिन्न क्षेत्रों के 2 सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। मुख्य सचिव तथा संस्कृति, राजस्व, नगरीय प्रशासन एवं विकास, जनसंपर्क, वित्त, आवास एवं पर्यावरण, आदिम-जाति कल्याण, अनुसूचित-जाति कल्याण तथा पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव और पुरातत्व एवं अभिलेखागार एवं संग्रहालय, संस्कृति संचालनालय तथा स्वराज संस्थान संचालनालय के संचालक इसके सदस्य होंगे। न्यास के न्यासी सचिव का नामांकन राज्य शासन द्वारा विहित शर्तों के अनुसार किया जायेगा।न्यास द्वारा युग-युगीन भारत के महानतम वीरों, संतों, मनीषियों, चिंतकों एवं सद्पुरुषों के कालजयी चरित्रों, वाणियों और प्रेरणाओं को पुनः प्रकाश में लाया जायेगा। भारत की तेजस्विता एवं पराक्रम के विभिन्न आयाम को व्यापक रूप से प्रस्तुत किया जायेगा। भारत के गौरवशाली और पराक्रमी अतीत से जन-सामान्य का परिचय करवाया जायेगा। प्राचीनतम से लेकर आधुनिक इतिहास के तथा तेजस्विता के मुख्य-मुख्य आयाम में हिन्दू, जैन, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम आदि धर्मों, प्रवर्तकों, संतों, आचार्यों, सर्जकों तथा पराक्रमियों को शामिल करते हुए उन्हें सभी दृष्टियों से प्रतिबिम्बित किया जायेगा।वीर भारत में पौराणिक काल से आज तक भारत को राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में अपना योगदान देने वाले तेजस्वी नायकों, दार्शनिकों, मंत्र-दृष्टा ऋषियों, संतों, मनीषियों, चिंतकों, कवियों, साहित्यकारों, कलाकारों तथा वैज्ञानिकों के अवदान का रेखांकन और वाणियों का ध्वन्यांकन किया जायेगा। चित्रों तथा शिल्पों के माध्यम से तेजस्वी नायकों और सद्पुरुषों की प्रेरक कथाओं को प्रस्तुत किया जायेगा।न्यास के उद्देश्यों की पूर्ति के लिये भारत सरकार, राज्य सरकार, गैर-शासकीय संस्थाओं, संगठनों, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के निकायों तथा व्यक्तियों से सम्पर्क, समन्वय तथा सहयोग स्थापित कर इसका क्रियान्वयन किया जायेगा। |
मंगलवार, 28 अगस्त 2012
वीर भारत न्याय गठित
Lainnya dari मध्यप्रदेश समाचार
Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 11:05 am Kategori: मध्यप्रदेश समाचार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Entri Populer
-
Stockholm: A cleaner stole an empty commuter train from a depot on Tuesday and drove it to a suburb of Stockholm where it derailed and sl...
-
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। मातोश्री के बाहर आकर डॉक्टरों ने बताया कि बाल ठाकरे क...
-
नई दिल्ली । दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को नपुंसक बनाने यानि बधिया करने संबंधी कांग्रेस के प्रस्ताव के बाद इस मामले में नई बहस शुरु हो गई ह...
-
नई दिल्ली15 april 2013। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बीजेपी और जेडीयू में खटास बढ़ती ही जा रही है। बीजेपी ने साफ किया...
-
ईरान ने कहा है कि उसने एक बंदर को अंतरिक्ष भेजने में सफलता प्राप्त की है. ईरानी रक्षा मंत्रालय के अनुसार बंदर को पिशगाम रॉकेट पर 120 किल...
-
भोपाल।राज्य शासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सरकारी कार्यक्रम के अलावा निजी संस्था, संगठन (एन.जी.ओ.) या व्यक्तियों द्वारा आयोजित समारोह ...
-
शुक्रवार, 4 जनवरी, पाकिस्तान से मिल रही खबरों के अनुसार मियाँदाद दिल्ली में होने वाले मैच को देखने के लिए अब नहीं आएंगे. ...
-
नई दिल्ली। साकेत कोर्ट में दिल्ली गैंगरेप मामले की सुनवाई अब दस जनवरी को होगी। सोमवार को इस मामले में सभी आरोपियों को चार्जशीट भी उपलब्ध क...
-
सोमवार, 4 मार्च, 2013 पूर्वी उत्तरप्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के टांडा शहर में अनियंत्रित भीड़ ने रविवार को आधी रात के दौरान अल्पसंख्य...
-
राजकुमार अवस्थी , भोपाल/ सरकार द्वारा देह व्यापार के कारोबार में लिप्त समाजों के उत्थानों के लिए करोड़ों की राशि हर वर्ष खर्च की जाती है, ल...


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें