भोपाल। बैंक अधिकारी,कर्मचारियों की देश व्यापी हड़ताल के मद्देनजर आज राजधानी भोपाल के राष्ट्रीयकृत बैंकों में भी कामकाज ठप रहा। केवल निजी क्षेत्र के कुछ बैंकों में कामकाज पूर्ववत जारी रहा,लेकिन ज्यादातर लोगों के खाते व लेनदेन का कार्य राष्ट्रीयकृत बैंकों से होने के कारण इनके ग्राहकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह हड़ताल राष्ट्रीयकृत बैंकों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के समूह यूनाइटेड फोरम आफ बैंकिंग यूनियंस (यूएफबीयू) के आ"ान पर आज से शुरु हुई जो कल भी जारी रहेगी। यूएफबीयू ने केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति से खफा है। हड़ताल के समर्थन में बैंक कर्मियों ने शहर में रैली भी निकाली। इससे पहले बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल की पूर्व संध्या पर मैदा मिल स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया स्थानीय मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि वो बैंक कर्मचारियों की दमनकारी नीतियों से बाज आए अन्यथा उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। प्रदर्शनकारियों में बैंक कर्मचारी नेता वीके शर्मा, संजीव मिश्रा, दीपक रत्न शर्मा, गुणशेखरन ने कर्मचारियों की सभा को संबोधित कियाप्रदेशभर में राष्ट्रीयकृत बैंकों में कार्यरत करीब 40 हजार अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे इन बैंकों की करीब 55 सौ शाखाओं में तालाबंदी होने से बैंकिंग कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ। बैंक कर्मचारी यूनियंस ने आज बैंकों के ताले तक नहीं खुलने दिए । इससे बैंकों में होने वाला कामकाज नहीं हो सका। राजधानी भोपाल में राष्ट्रीयकृत बैंकों की करीब तीन सौ शाखाएं है। इन शाखाओं में पांच हजार से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इससे बैंकिंग कामकाज तो प्रभावित हुआ ही एटीएम सेवाएं भी प्रभावित रहीं। हड़ताल के चलते चैक क्लीयरिंग का काम भी अटक गया। राजधानी भोपाल में क्लीयरिंग हाउस सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के पास है, जबकि प्रदेश के अन्य शहरों में यह काम अन्य बैंकों के पास है। राज्य भर के बैंकों में स्थित क्लीयरिंग हाउस में करीब 80 हजार इंस्ट्रूमेंट चैक आते हैं। यह काम पूरी तरह से अटक रहे।
मंगलवार, 21 अगस्त 2012
हड़ताल से बैंकों में कामकाज ठप्प
Lainnya dari भोपाल
Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 11:17 pm Kategori: भोपाल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Entri Populer
-
Stockholm: A cleaner stole an empty commuter train from a depot on Tuesday and drove it to a suburb of Stockholm where it derailed and sl...
-
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। मातोश्री के बाहर आकर डॉक्टरों ने बताया कि बाल ठाकरे क...
-
नई दिल्ली । दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को नपुंसक बनाने यानि बधिया करने संबंधी कांग्रेस के प्रस्ताव के बाद इस मामले में नई बहस शुरु हो गई ह...
-
नई दिल्ली15 april 2013। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बीजेपी और जेडीयू में खटास बढ़ती ही जा रही है। बीजेपी ने साफ किया...
-
ईरान ने कहा है कि उसने एक बंदर को अंतरिक्ष भेजने में सफलता प्राप्त की है. ईरानी रक्षा मंत्रालय के अनुसार बंदर को पिशगाम रॉकेट पर 120 किल...
-
भोपाल।राज्य शासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सरकारी कार्यक्रम के अलावा निजी संस्था, संगठन (एन.जी.ओ.) या व्यक्तियों द्वारा आयोजित समारोह ...
-
शुक्रवार, 4 जनवरी, पाकिस्तान से मिल रही खबरों के अनुसार मियाँदाद दिल्ली में होने वाले मैच को देखने के लिए अब नहीं आएंगे. ...
-
नई दिल्ली। साकेत कोर्ट में दिल्ली गैंगरेप मामले की सुनवाई अब दस जनवरी को होगी। सोमवार को इस मामले में सभी आरोपियों को चार्जशीट भी उपलब्ध क...
-
सोमवार, 4 मार्च, 2013 पूर्वी उत्तरप्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के टांडा शहर में अनियंत्रित भीड़ ने रविवार को आधी रात के दौरान अल्पसंख्य...
-
राजकुमार अवस्थी , भोपाल/ सरकार द्वारा देह व्यापार के कारोबार में लिप्त समाजों के उत्थानों के लिए करोड़ों की राशि हर वर्ष खर्च की जाती है, ल...


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें