भोपाल। राज्य सरकार द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में दिए जाने वाले राष्ट्रीय पं.जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार योजनार्न्तगत वर्ष 2010 के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ साइंस एज्यूकेशन एंड रिसर्च भोपाल के निदेशक प्रो.विनोद कुमार सिंह को तथा वर्ष 2009 के लिए केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान लखनऊ के निदेशक प्रो.तुषार कान्ती चक्रवर्ती को चुना गया है। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के प्रवक्ता डॉ.धीरेंद्र पाण्डेय के अनुसार राज्य सरकार ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिए जाने वाले पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय पं.जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार वर्ष 2009 के लिए डॉ.विजय कुमार सारास्वत सचिव एवं सलाहकार रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली को तथा वर्ष 2010 के लिए प्रो.एमएल मुन्जल इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ साइंस बेंगलुरू को चुना गया है। वहीं समाज विज्ञान के क्षेत्र में राष्ट्रीय पं.जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार हेतु वर्ष 2009 के लिए प्रो.गिरिश्वर मिश्र दिल्ली विवि को तथा वर्ष 2010 के लिए डॉ.अन्जुला गुर्टू इंस्टिट्यूट आॅफ साइंस बेंगलुरू को चुना गया है। इनके अलावा डॉ.कैलाशनाथ काटजू राज्य स्तरीय विज्ञान पुरस्कार हेतु वर्ष 2009के लिए जीवाजी विवि ग्वालियर के प्रोफेसर एवं इमेरिट्स सीएसआईआर वैज्ञानिक डॉ.पीएस बिसेन को तथा वर्ष 2010 के लिए बरकतउल्ला विवि के बायोसाइंस विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.मीनाक्षी बनर्जी को चुना गया है। अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दिए जाने वाले राज्य स्तरीय पं.लज्जा शंकर झा पुरस्कार हेतु वर्ष2009 के लिए एम्प्री भोपाल के डॉ.नवीन चंद्रा को चुना गया है। इसी तरह समाज विज्ञान के क्षेत्र में दिए जाने वाले डॉ.हरी सिंह गौर राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु वर्ष 2009 के लिए रानी दुर्गावती विवि जबलपुर के प्रो.राजीव दुबे को तथा वर्ष 2010 के लिए आईआईएफएम भोपाल की पारुल ऋिषी को चुना गया है। राष्ट्रीय स्तर पर दिए जाने वाले पुरस्कार के तहत विजेता को एक लाख रुपए की राशि व प्रशस्ति पत्र तथा राज्य स्तरीय पुरस्कार के तहत विजेता को 50 हजार रुपए की राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाते हैं।
शुक्रवार, 24 अगस्त 2012
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पुरस्कारों की घोषणा
Lainnya dari मध्यप्रदेश समाचार
Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 10:54 pm Kategori: मध्यप्रदेश समाचार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Entri Populer
-
नई दिल्ली । दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को नपुंसक बनाने यानि बधिया करने संबंधी कांग्रेस के प्रस्ताव के बाद इस मामले में नई बहस शुरु हो गई ह...
-
राजकुमार अवस्थी , भोपाल/ सरकार द्वारा देह व्यापार के कारोबार में लिप्त समाजों के उत्थानों के लिए करोड़ों की राशि हर वर्ष खर्च की जाती है, ल...
-
भोपाल। गोंड भारत की एक प्रमुख जनजाति हैं। ये भारत के कटि प्रदेश - विंध्य-पर्वत, सतपुड़ा पठार, छत्तीसगढ़ के समीप मैदान में दक्षिण तथा दक्...
-
मेष (Aries): शारीरिक तथा मानसिक स्थिति उत्तम रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में तथा संतान के मामले मे सप्ताह मध्यम रहेगा। उधार दिए धन को पाना ...
-
नौकरी छोड़कर तत्काल राजनीति की राह पकड़ना अब अफसरों के लिए आसान नहीं होगा। चुनाव आयोग की पहल पर केंद्र सरकार का कार्मिक मंत्रालय अब इस...
-
मेष: आज आपका दिन मिश्रित फलदायी होगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है लेकिन सब सही हो जाएगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकत...
-
आवास या कार्यालय का निर्माण करते समय दिशाओं का सदैव ध्यान रखना चाहिए। सहीं दिशाओं का निर्धारण नहीं होने के कारण हमें नकारात्मक ऊर्जा मिल...
-
Stockholm: A cleaner stole an empty commuter train from a depot on Tuesday and drove it to a suburb of Stockholm where it derailed and sl...
-
भारत के नामी डिज़ाइनर और चित्रकारों ने कला के माध्यम से यौन हिंसा के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाई 'रेज़िस्ट' नाम की प्रदर्शनी में. अंजोल...
-
मेष: इस हफ्ते घर और वाहन को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कुछ समय के लिए मानसिक दवाब महसूस कर सकते हैं। उसके बाद आनंद व उत्साह से सप्ताह बी...

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें