चैन्नई। एजेंसी। शहर में आज कल एक ‘बबली’ की खासी चर्चा है। दरअसल, इसे शादी रचाने वाले 15 पतियों को उसकी तलाश है। यह आशंका जताई जा रही है कि शहर में उसके और भी पति हो सकते हैं। इनकी तादाद पचास के आसपास है। जो लोकलाज के भय से फिलहाल सामने नहीं आ रहे हैं, लेकिन एक बार यह ‘बबली’पकड़ में आई तो यह भी सामने आ सकते हैं। बहरहाल, स्थानीय पुलिस कमिशनर के कार्यालय में भी इस महिला की शिकायत पहुंचना शुरु हो गई है। ‘बबली’ के पतियों की संख्या दिनोंदिन बढ़ने से पुलिस भी परेशान है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, करीब 30 वर्षीय इस महिला का नाम शहनाज है और यह बीते एक दशक से नकली दुल्हन बन लोगों को चपत लगा रही है। इस दौरान उसने न केवल अपने पति का दिल तोड़ा बल्कि उनकी जमा पूंजी भी ले उड़ी। बताया जाता है कि उसने पहली शादी करीब 11 साल पहले एक मुस्लिम युवक से ही की थी। इनके एक बच्चा भी हुआ। बाद में शहनाज के चालचलन संदेहास्पद होने पर सिद्दीकी ने उसे छोड़ दिया। उसने दूसरी शादी शहनवाज नामक युवक से रचाई,लेकिन चंद दिन बाद ही वह अपने नए पति के घर से लाखों रुपए के जेवरात व नगदी लेकर चंपत हो गई। इसके बाद तो उसने जैसे शादी को फुल टाइम जॉब के रूप में अपना लिया। चेन्नै में उसने एक दुकान में नौकरी भी की। उसी दुकान में 2006 में वह एक बैंक के कलेक्शन एजेंट राजेश से मिली। दोनों ने शादी कर ली। उसको छोड़कर फिल्मों के असिस्टेंट डायरेक्टर से शादी की। शादी के बाद दोनों हनिमून पर त्रिचि गए। वहां से वह सारे जेवरात लेकर गायब हो गई। चेन्नै वापस आकर उसने प्रसन्ना, चंद्रबाबू और सारावनन पर डोरे डाले। एक-एक करके तीनों से शादी की और तीनों को छोड़कर भाग गई। दिलचस्प बात यह है कि वह कभी किसी पति के घर नहीं रही। अब यह सब उसकी तलाश में हैं।
बुधवार, 29 अगस्त 2012
महिला को तलाश रहे उसके 15 पति
Lainnya dari
Ditulis Oleh : Janprachar.com Hari: 2:20 am Kategori:
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Entri Populer
-
भोपाल। गोंड भारत की एक प्रमुख जनजाति हैं। ये भारत के कटि प्रदेश - विंध्य-पर्वत, सतपुड़ा पठार, छत्तीसगढ़ के समीप मैदान में दक्षिण तथा दक्...
-
नई दिल्ली । दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को नपुंसक बनाने यानि बधिया करने संबंधी कांग्रेस के प्रस्ताव के बाद इस मामले में नई बहस शुरु हो गई ह...
-
राजकुमार अवस्थी , भोपाल/ सरकार द्वारा देह व्यापार के कारोबार में लिप्त समाजों के उत्थानों के लिए करोड़ों की राशि हर वर्ष खर्च की जाती है, ल...
-
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। मातोश्री के बाहर आकर डॉक्टरों ने बताया कि बाल ठाकरे क...
-
Stockholm: A cleaner stole an empty commuter train from a depot on Tuesday and drove it to a suburb of Stockholm where it derailed and sl...
-
लखनऊ/इटावा.उत्तर प्रदेश असेंबली इलेक्शन के पहले समाजवादी पार्टी में चल रहा विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। अखिलेश से अलग मुलायम-शिवपाल ने ...
-
फर्जी एनकाउंटर का मामला,हाईकोर्ट ने दिए प्रकरण दर्ज करने के आदेश भोपाल। हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने रीवा जोन आईजी गाजीराम मीणा व अन्य ...
-
ईरान ने कहा है कि उसने एक बंदर को अंतरिक्ष भेजने में सफलता प्राप्त की है. ईरानी रक्षा मंत्रालय के अनुसार बंदर को पिशगाम रॉकेट पर 120 किल...
-
भारत के नामी डिज़ाइनर और चित्रकारों ने कला के माध्यम से यौन हिंसा के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाई 'रेज़िस्ट' नाम की प्रदर्शनी में. अंजोल...
-
रविवार, 3 फ़रवरी, 2013 को 08:17 IST तक के समाचार पाकिस्तान में सेंसर बोर्ड और सिनेमा मालिकों को ऐसी फिल्में पसंद नहीं आती हैं जिनमे...

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें